Samsung Galaxy A31 के बारे में जानें सबकुछ, चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने 4 जून को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Samsung फैन्स के लिए आने वाले दिन बेहद खास होने वाले हैं। सिर्फ सैमसंग प्रेमी ही नहीं बल्कि ऐसे यूजर जो चीनी ब्रांड्स से परहेज़ करते हुए अन्य कंपनियों की ओर रूख कर रहे हैं उनके लिए भी सैमसंग कई ऑन्शन्स लेकर आ रहा है। Samsung Galaxy M01, Galaxy M11, Galaxy M31s, Galaxy M51 और Galaxy A31 ऐसे फोन है जो आने वाले कुछ ही दिनों में बाजार में एंट्री ले लेंगे। इन सभी फोंस की लॉन्च डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन सैमसंग ने गैलेक्सी ए31 को लेकर घोषणा कर दी है कि यह फोन आने वाली 4 जून को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A31 का प्रोडक्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव किया जा चुका है। यहां सैमसंग ने फोन की फोटोज़ के साथ ही कई स्पेसिफिकेशन्स को भी पेश किया हुआ है। वेबसाइट पर ‘नोटिफाई‘ ऑप्शन जारी कर दिया गया है जो फोन की सेल डेट की जानकारी देगा। यदि आप भी सैमसंग गैलेक्सी ए31 में रूचि रखते हैं तो आगे हमने इस फोन की डिटेल बताई है जिससे आप लॉन्च से पहले ही इस फोन के बारे में जान पाएंगे।

Samsung Galaxy A31

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन का डायमेंशन 73.1 x 159.3 x 8.6 एमएम और वज़न 185 ग्राम है। सैमसंग ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है तथा साथ स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ग्लास कोटिंग भी की गई है।

know everything about samsung galaxy a31 full specification processor camera battery ram price sale india launch 4 june

Samsung Galaxy A31 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर बनाया गया है जो आक्टाकोर (Dual 2.0GHz + Hexa 1.7GHz) प्रोसेसर पर रन करता है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में यह फोन मीडियाटेक के ​हीलियो पी65 चिपसेट पर लॉन्च होगा। हालांकि इस बात अभी पुख्ता नहीं है, लिहाजा चिपसेट की जानकारी के लिए 4 जून का इंतजार करना ही होगा। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 4 सीरीज 5 जून को होगी लॉन्च, 30 मिनट में बैटरी होगी फुल

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए31 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

know everything about samsung galaxy a31 full specification processor camera battery ram price sale india launch 4 june

Samsung की ग्लोबल वेबसाइट पर यह फोन दो वेरिएंट्स में लिस्ट है, जब्कि इंडियन वेबसाइट पर अभी फोन वेरिंएट दिखाए नहीं गई हैं। ग्लोबल साइट के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। आशा है भारत में दोनों ही वेरिएंट आएंगे। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला फोन सिर्फ 8,499 रुपये में हुआ लॉन्च, इसमें है पंच-होल डिसप्ले और 4GB रैम

Samsung Galaxy A31 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक ​भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए31 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung की ओर से इस फोन को भारत में ब्लू, व्हाईट, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 23,000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here