
फरवरी का महीना शुरू होते भारत में बसंत ऋतु की शुरुआत होती है और इसी माह वैलेंटाइंस डे भी आता है। हर ओर जवां दिल प्यारी सी मुस्कान लिए अपने हमदम का हाथ पकड़ टहलते नज़र आते है। अपने आप ही न चाहते हुए भी ‘लव इज़ इन द एयर’ की फिलिंग का अहसास होने लगता है। वेलेंटाइन के इस मौके पर अगर आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं तथा किसी साथी की तालाश में हैं तो, आज हम आपकी लवस्टोरी शुरू करने जा रहे हैं। आज हम लेकर आए है 5 ऐसे डेटिंग एप्लिकेशन्स जो आपको अपना मनपसंद साथी ढूंढने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू हो जाइये, क्या पता आपकी होने वाली गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड आपके आने के ही इंतज़ार में हो।
टिंडर / Tinder

युवाओं दिलों में सबसे पहला संदेह यही रहता है कि सामने वाला उन्हें पंसद करेगा या नहीं। और इसी डर को काफी हद तक दूर कर देती है यह ऐप। इस ऐप में आप फेसबुक से साइन इन कर सकते हैं। जिसके बाद यह आपकी इंफो तथा इन्ट्रस्ट के अनुसार ही आपको साथी चुनने का मौका देता है।
यह यूज़ करने में भी काफी आसान है। सामने आई लिस्ट में से यदि कोई पसंद आता है तो आप दाईं ओर स्वाईप कर सकते हैं और नहीं तो बाईं ओर। और अगर किसी ने आपको लाईक बैक किया। तो, समझिए यह वेलेंटाइन आप अकेले नहीं बिताने वाले।
ट्रूलीमैड्ली / TrulyMadly

डेटिंग के लिए ट्रूलीमैड्ली सबसे सेफ, सिक्योर और रियाबल ऐप में से एक है। यह सिर्फ आपको जीएफ यह बीएफ ढूंढने में ही मदद नहीं करती बल्कि उन्हें जानने का मौका भी देती है। ऐप में स्पार्क का फ़ीचर आपको भीड़ में से अलग पहचानने का मौक देता है। ऐप में शामिल प्यारभरे स्टीकर्स आपके मैसेज़ के जरिये आपके दिल की बात बखूबी समझाएंगे। इसके साथ ही ऐप के क्वीज़ गेम्स् आपको और आपके पार्टनर को समझने का भी सुनहरा मौका देते हैं।
वू / Woo

अगर आप उन लोगों में से है जिन्होने पढ़ाई को ही अपनी प्राथमिकता रखा और कहीं न कहीं यही आपके सिंगल रह जाने की वजह बनी है तो अब आपकी यही आदत आपकी लव लाईफ बनाएगी। वू ऐसी डेटिंग ऐप हो जो वेल ऐजुकेटिड प्रोफेशनल लोगों को अपनी पंसद का पार्टनर चूज़ करने का मौका देती है। तो चलिए शायद यही ऐप दिलाएगी आपको अपनी पंसद की गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड।
ओके क्यूपिड / OkCupid

अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी लव फीलिंग्स इन्टेन्स और पैशनट है और इसीलिए आप अब तक सिंगल ही है तो यकिन मानिए इस प्यार की चाह रखने वाले भी बेशुमार है। ओके क्यूपिड आपकी इसी चाह को आपके चाहने वाले से मिलाएगा। इस ऐप के बॉडी टाईप, सेक्सुअल प्रेफरन्स जैसे आॅप्शन्स आपकी प्रोफाईल में लोगों का इंटरस्ट जगाते हैं।
कामा / Kama

खास इंडियन यूजर्स के लिए बनाई गई है यह ऐप। यह ऐप जीपीएस से कनेक्ट होकर आपके आस-पास कामा के यूजर्स को मिलवाती है। कूल लड़कों तथा हॉट लड़कियों की लिस्ट में से जिसपर आपका दिल में ठहरता है तथा आंखें रुक जाती है। उसे आप अपने दिल की बात मैसेज में सेंड कर सकते हैं और बढ़ा सकते है बातों और मुलाकातों के सिलसिले।
तो हो जाइए तैयार इस प्यार के मौसम में अपना प्यार पाने को। क्या पता आपकी ही तरह आपका होने वाला पार्टनर भी यही लाईन्स पढ़ रहा हो।




















