कल इंडिया में लॉन्च होगा 5,000mAh बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Motorola One Fusion+, जानें क्या होगी कीमत

Join Us icon

Motorola One Fusion+ इंडिया में 16 जून यानी मंगलवार को मार्केट मे लॉन्च किया जाएगा। इस बात की पुष्टी फ्लिपकार्ट के टीजर और कंपनी द्वारा किए गए ट्विट से हुई है। इंडिया से पहले Motorola One Fusion+ को यूरोप में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। हालांकि, इंडिया में यह डिवाइस गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस Snapdragon 730G SoC और 6जीबी रैम के साथ आएगा। इस बात की जानाकारी फ्लिपकार्ट के पेज द्वारा सामने आई है। साथ ही मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के बाकि स्पेसिफिकेशन्स यूरोप में लॉन्च हो चुके वेरिएंट की तरह ही होंगी।

यह हो सकती है कीमत

स्नैपड्रैगन 730जी एक गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट है, जिसपर पोको एक्स2 को भी लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, यूरोप में Motorola One Fusion Plus को EUR 299 (लगभग 25,600 रुपए) में लॉन्च किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में इस डिवाइस की कीमत 25,000 रुपए के नीचे ही होगी। इसे भी पढ़ें: बड़ी बैटरी और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Motorola का सस्ता फोन Moto G Fast

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात कर Motorola One Fusion Plus की तो इसमें 6.5-इंच फुल HD+ डिसप्ले दी जाएगी, जिसे कंपनी ने “Total Vision Display” का नाम दिया है। वहीं, फोन की स्क्रीन 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन होगी। इसके अलावा इंडिया में यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 730जी प्रोससेर के साथ आएगा। इस प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola One Fusion Plus एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: Realme – Redmi के सामने Motorola की नई एंट्री, लो बजट में लॉन्च हुआ शानदार फोन Moto E 2020

motorola-one-fusion-plus
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Fusion Plus में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया होगा। जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 5MP मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का पॉप-अप कैमरा मौजूद होगा।

साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुएल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ए-जीपीएस ऑप्शन होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here