भारतीय कंपनी Karbonn लॉन्च करेगी 2 नए स्मार्टफोन, बना रही है फुल देसी सॉफ्टवेयर

Join Us icon

Boycott China पिछले कई दिनों में इंडिया में ट्रेंड कर रहा है। भारतीय नागरिक चीन में निर्मित वस्तुओं तथा चीनी कंपनियों को बहिष्कार कर रहे हैं और दूसरों को भी भारतीय ब्रांड्स के यूज़ की सलाह दे रहे हैं। टेक जगत और स्मार्टफोन मार्केट भी इस मुहिम से अछूता नहीं है। चीनी मोबाइल ब्रांड्स को यूजर्स द्वारा नकारा जा रहा है और भारतीय कंपनियां तथा अपने ही देश के प्रोडक्ट्स का चुनने की होड़ लगी है। इन सबके बीच इंडियन टेक ब्रांड Karbonn Mobiles ने बड़ी धोषणा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

कॉर्बन मोबाइल्स के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर शशीन देवसारे ने टेक वेबसाइट द मोबाइल इंडियन के साथ हुए साक्षात्कार में इस बात को स्वीकारते हुए कहा है कि कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी अधिकारी की ओर से हालांकि इन दोनों ही स्मार्टफोंस के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया गया है कि ये दोनों मोबाइल लो बजट में ही पेश किए जाएंगे।

स्मार्टफोन के साथ ही अन्य प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च

Karbonn Mobiles की ओर से बताया गया है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन अगस्त महीने में बाजार में उतारे जाएंगे तथा इनकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। स्मार्टफोंस की जानकारी के साथ ही शशीन ने बताया है कि कॉर्बन मोबाइल्स अपने सॉफ्टवेयर और यूजर इंटरफेस पर काम कर रही है और इसे पूरी तरह से भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। कॉर्बन मोबाइल्स का नया सॉफ्टवेयर पूरी तरह से इंडियन होगा।

indian Karbonn Mobiles to launch two new smartphones below rs 10000 price against chinese brand

कॉर्बन मोबाइल्स के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर शशीन के अनुसार स्मार्टफोंस के अलावा कंपनी कई अन्य ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है। ये डिवाईस अलग अलग तरह के होंगे और इनमें कुछ ऐसे प्रोडक्टस भी शामिल होंगे जो आज तक किसी भी टेक कंपनी या ब्रांड ने अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किए हैं। शशीन ने साथ ही कॉर्बन की स्मार्टवॉच लॉन्च किए जाने का भी खुलासा कर दिया है।

नहीं होगा डाटा चोरी

कंपनी द्वारा बनाए जा रहे यूजर इंटरफेस व सॉफ्टवेयर के बारे में शशीन ने कहा है कि यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह से इंडियन होगा जो भारतीय यूजर्स की सुरक्षा के लिहाज से बनाया जाएगा। इस नए सॉफ्टवेयर में यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा जो देश के बाहर कहीं भी लीक नहीं हो सकेगा। शशीन ने दावा किया है कि इस यूआई में डाटा लीकेज़ के लिए एक्स्ट्रा लेयर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के यूआई में किसी तरह की कोई एडवरटाईज़मेंट भी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Amazon से मंगाया था 300 रुपये का लोशन, भेज दिया 19,000 का हेडफोन, कंपनी बोली अब नहीं लेंगे वापिस

भारतीय ब्रांड Karbonn Mobiles के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर शशीन देवसारे का कहना है कि, कंपनी धीमी जरूर हुई है लेकिन ऐसा नहीं है कि हम शांत होकर बैड गए हैं। अभी हम बेहद सफल तो नहीं लेकिन जल्द ही भारत और भारतीय कंपनी तेजी से उभर कर सामने आएगी।’

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here