
Tecno ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि यह ब्रांड इंडिया में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ के तहत एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है जिसे Tecno Spark Power 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुलासा कर दिया था कि यह डिवाईस 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं आज स्पार्क पावर 2 को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। Tecno Spark Power 2 सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 23 जून से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Tecno Spark Power 2
टेक्नो स्पार्क पावर 2 को बेज़ल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.55 प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से इस फोन को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है तथा नीचली ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है।

Tecno Spark Power 2 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस के साथ काम करता है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जिसके साथ मीडियाटेक का चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ इंडिया आया Samsung Galaxy A21s, कीमत: 16,499 रुपए
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो स्पार्क पावर 2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark Power 2 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने फोन को Ice Jadeite,Misty Grey और Fascinating Purple कलर में लॉन्च किया है जिसे महज़ 9,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।












