
पिछले काफी समय से OnePlus के किफायती स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं, अब इन रिपोर्ट्स को सही साबित करते हुए खुद कंपनी ने फोन के नाम और इसके अफोर्डेबल कैटगरी में लॉन्च होने की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन OnePlus Lite Z के नाम से जुलाई में लॉन्च हो सकता है, जिसके संकेत कंपनी ने दे दिए हैं। दरअसल, वनप्लस कम्यूनिटी साइट पर कंपनी ने सीईओ पीटे लाउ ने इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी एक नया स्मार्टफोन लाने वाली जो कि अफोर्डेबल कैटगरी में पेश किया जाएगा।
वनपल्स कम्यूनिटी के अलावा कंपनी ने एक नया इंस्टग्राम अकाउंट भी क्रिएट किया है, जो “OnePlusLiteZThings,” के नाम से है। साथ ही कंपनी ने शेयर किया है डिवाइस सबसे पहले भारत और यूरोप में पेश किया जाएगा और इंडिया में यह फोन जुलाई में आएगा। कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थीं कि कंपनी 10 जुलाई को अपने नए और सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
OnePlus Lite Z Thing ?? https://t.co/K2jjBs2sjP
— Carl Pei (@getpeid) June 23, 2020
कीमत
हाल ही में हुए सर्वे के अनुसार कहा गया था कि OnePlus इंडिया में अपने अपकमिंग OnePlus Z Lite (OnePlus Nord) को 24,990 रुपए में पेश कर सकती है जो कि इस डिवाइस के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। इसके अलावा इस डिवाइस के 12जीबी रैम वेरिएंट को गीकबेंच पर देखा जा चुका है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार?
स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस का यह बजट स्मार्टफोन 6.4 इंच के OLED डिसप्ले के साथ आ सकता है। वहीं, फोन में कंपनी की Warp चार्ज टेक्नॉलजी के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन के रियर में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। फोन के रियर में चौथा कैमरा, डेप्थ सेंसर या कलर फिल्टर हो सकता है।
फोन के रियर में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। फोन के रियर में चौथा कैमरा, डेप्थ सेंसर या कलर फिल्टर हो सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ आएगा और 5G कनेक्टिविटी को सपॉर्ट करेगा। वनप्लस का यह फोन 8GB तक की रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ OnePlus का नया फोन
अफोर्डेबल टीवी की भी तैयारी
बता दें कि इंडिया में OnePlus अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 जुलाई को दो नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल एंट्री-लेवल स्मार्ट टीवी सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। यह OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro से अलग होंगे, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुए थे। दोनों ही टीवी देश में वनप्लस टीवी के शुरुआती दो वेरिएंट के तौर पर लॉन्च हुए थे, जिनकी कीमत 69,900 रुपये से शुरू थी।





















