
Samsung ने कुछ दिनों पहले Samsung Galaxy M01 लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ में Samsung Galaxy M01 Core नाम के एक और फोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। फोन को कुछ समय पहले Google Play कंसोल और वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर मॉडल नंबर SM-M013F/DS के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, फोन का एक कथित रेंडर ऑनलाइन सामने आया है।
इस रेंडर को फेमस टिपस्टर Evan Blass ने शेयर किया है। यह कथित Samsung Galaxy A01 Core रेंडर फोन के डिज़ाइन को दिखाता है। रेंडर के अनुसार फोन रेड और ब्लू रंग की फिनिश में लॉन्च होगा। वहीं, फोन में सामने की तरफ पारंपरिक बेज़ल्स होंगे और डिस्प्ले के टॉप और बॉटम पार्ट पर काफी मोटे बेज़ल्स मौजूद होंगे। वहीं, टॉप बेज़ल पर सेल्फी कैमरा भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसमें जो ईयरपीस है। इसके के दायें ओर वॉल्यूम और पावर बटन होंगे। साथ ही रियर पर सिंगल कैमरा होगा। वहीं, डिज़ाइन को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह फोन लो बजट कैटगरी में एंट्री करेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51s 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 765G SoC और 6GB रैम के साथ होगा लॉन्च
स्पेसिफिकेशन्स
वाई-फाई अलायंस पर कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यहां इतना जरूर बता दिया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाला वाई-फाई सपोर्ट दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब Samsung Galaxy M01 Core का नाम सामने आया है। ऐसे में इस फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स का अभी इंतजार किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Samsung का मुड़ने वाला Galaxy Z Flip 5G
कुछ लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy A01 Core एंडरॉयड 10 गो एडिशन पर कार्य करेगा और इसका डिसप्ले 320ppi पिक्सल डेंसिटी और एचडी+ (720×1,480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस होगा। वहीं, फोन MediaTek HT6739WW चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 1 जीबी रैम हो सकती है।


















