
Samsung के बारे में पिछले महीने ही एक चौकाने वाली खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि यह टेक कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के Samsung Galaxy M41 का प्रोजेक्ट बंद करते हुए इस फोन को कैंसिल कर सकती है और गैलेक्सी एम41 की जगह सीधे Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो दावा करती है कि गैलेक्सी एम41 को अभी कैंसिल नहीं किया गया है बल्कि सैमसंग अभी भी Galaxy M41 के निर्माण में जुटी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बड़े खुलासे में फोन में 6,800एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।
Samsung Galaxy M41 के दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम41 को 6,800एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस दिखाया गया है। इस वेबसाइट का मॉडल नंबर EB-BM415ABY है जो Li-ion battery है। इस 3सी लिस्टिंग ने एक ओर जहां इस बात को फिर से हवा दे दी है कि गैलेक्सी एम41 का निर्माण अभी भी सैमसंग द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यह खुलासा भी हो गया है कि Samsung Galaxy M41 को 6,800एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M41
सैमसंग गैलेक्सी एम41 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 2350 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि इस फोन के लिए सैमसंग अपना खुद का नहीं बल्कि किसी अन्य चीनी कंपनी का OLED panel यूज़ करेगी। लीक के अनुसार यह फोन पंच-होल बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी
Samsung Galaxy M41 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ यह फोन सैमसंग वनयूआई 2.0 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9609 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।

इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एम41 में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M41 में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। गैलेक्सी एम41 को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : बेहद खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन का रेडिएशन लेवल इग्नोर करना, जानें कैसे चेक करे अपने फोन की SAR Value
Samsung Galaxy M41 के बारे में अभी तक सैमसंग की ओर से कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा फोन की लॉन्च की स्थिति को लेकर भी कुछ कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर 3सी लिस्टिंग की बात करें तो यदि गैलेक्सी एम41 6,800एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होता है तो यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी पावरफुल बैटरी सपोर्ट करेगा।


















