
पिछले महीने Sammobile वेबसाइट द्वारा जानकारी सामने आई थी कि नए Samsung Galaxy A42 5G पर काम किया जा रहा है और इसे अगले साल यानी 2021 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को 91mobiles ने चाइना की 3सी वेबसाइट पर स्पॉट किया है। वेबसाइट पर फोन की कुछ जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार सैमसंग के ‘A’ सीरीज वाले अपकमिंग फोन में 4,860mAh बैटरी होगी। लेकिन, फोन में टिपिकल बैटरी कैपिसिटी 5000mAh दी जा सकती है। सैमसंग अपनी M-सीरीज में 6000mAh बैटरी दे रही है, इस लिहाज से गैलेक्सी ए42 में 5000mAh बैटरी का मिलना ग्राहकों को निराश कर सकता है। लेकिन, अभी ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा जानकारी है कि सैमसंग का यह पहला बजट 5G हैंडसेट हो सकता है।
हालांकि, 3C लिस्टिंग से आने वाले इस मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि Samsung Galaxy A42 का मॉडल नंबर SM-A426B होगा और यह 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में 128 जीबी स्टोरेज ऑनबोर्ड और यह ग्रे, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

फोन सैमसंग गैलेक्सी ए41 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जो इस साल मार्च में 3,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए42 खास होगा क्योंकि इस फोन को बजट कैटगरी में 5जी समर्थन के साथ पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Portable SSD T7 USB 3.2 1TB रिव्यू: सुपर फास्ट स्पीड और स्टाइलिश डिजाइन लेकिन थोड़ा महंगा
Samsung Galaxy A41 की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5,500 रुपए में Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A01 Core, जानें क्या है खासियत
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A41 में तीन रियर कैमरे हैं। रियर पर एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल वाले कैमरे पर है।
बता दें कि Samsung 30 जुलाई को इंडिया में अपने नए फोन Galaxy M31s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के कई फीचर्स से पहले ही पर्दा उठ चुका है। इसके साथ ही हैंडसेट के लिए अमेजन इंडिया पर सेल किया जाएगा, जहां फोन के लिए माइक्रोसाइट बना दी गई है। कंपनी इस फोन को एसएमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले होगी जो इनफिनिटी-ओ डिजाइन से लेस होगी। फोन में 25वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी दी जाएगी।





















