
पिछले कुछ माह से नोकिया फोन की कई जानकारियां सामने आई हैं। प्राप्त सूचना के अनुासार कंपनी जल्द ही पी1 और नोकिया 8 स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। नोकिया पी1 के बारे में अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं। वहीं नोकिया 8 के बारे में आज सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। इस फोन का एक वीडियो आया है जिसमें आप फोन के लुक और स्टाइल को भली—भांति देख सकते हैं।
कॉन्सेप्ट क्रियेटर द्वारा नोकिया 8 का एक 360 वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आप नोकिया 8 के डिजाइन को देख सकते हैं। हालांकि यह एक प्रोटोटाइप डिजाइन है जो लीक के आधार पर तैयार किया गया है लेकिन इसमें आप फोन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
नोकिया ने शुरू किया ‘एन’ सीरीज़ के फोन का प्रोडक्शन, जल्द लॉन्च हो सकते हैं एन95 और एन73
प्राप्त सूचना के अनुसार नोकिया 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 24-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन का कैमरा ओआईएस और ईआईएस जैसे फीचर्स से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट हो सकता है।
जानें रिलायंस जियो से जुड़े 5 झूठ
अब तक मिली जानकारी के अनुसार नोकिया 8 को दो वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। एक मॉडल स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर भी पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही उसमें 4जीबी रैम और 64जीबी की देखने को मिल सकती है। यह फोन कम रेंज का होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है।





















