
अभी कल ही हमने खबर दी थी कि नोकिया फिर से ‘एन’ सीरीज के फोन लॉन्च कर सकता है। वहीं आज नोकिया ‘एन’ सीरीज के बारे में बहुत बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार नोकिया ने ‘एन’ सीरीज़ के फोन को मास प्रोडक्शन में भेज दिया गया है। अर्थात इन फोन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मास प्रोडक्शन की फोटो भी सामने आ गई है।
नोकिया फिर लाएगा अपने ‘एन’ सीरीज़ के फोन
दरअसल हाल ही में ट्रेडमार्क आॅफिस आॅफ द स्टेट ऐड्मिनिस्ट्रेशन फॉर इंडस्टी एंड कॉमर्स की वेबसाइट पर नोकिया एन सीरीज़ को लेकर फिल की गई फाइल को देखा गया था जिसके बाद यह चर्चा थी कि नोकिया जल्द ही अपनी ‘एन’ सीरीज़ में एक बार फिर से फोन पेश करेगा। वहीं अब नोकिया पावर यूजर वेबसाइट पर छपी ख़बर में एक नए स्मार्टफोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि नोकिया ने ‘एन’ सीरीज़ में स्मार्टफोन बनाने शुरू कर दिए है।
वेब पर फोटा शेयर करने के साथ ही कहा गया है कि नोकिया एन सीरीज़ का यह फोन स्नैपड्रैगन के 6एक्सएक्स चिपसेट पर कार्य करेगा। आपको बता दें स्नैपड्रैगन की इस सीरीज़ के प्रोसेसर खास तौर पर किसी हाईएंड डिवाइस में ही लगाए जाते हैं।
भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ एचटीसी 10 इवो
लीक हुई इस फोटो में नए फोन के नीचे टेबल पर ‘एन’ शब्द के साथ एन सीरीज़ लिखा हुआ है। परंतु इसके अलावा सामने आई खबर कोई ओर जानकारी नहीं देती है। सिर्फ इस फोटो के आधार पर यह कहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह नोकिया का ही फोन है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि अपनी ‘एन’ सीरीज़ के साथ नोकिया जल्द ही स्मार्टफोन बाज़ार में प्रबल दावेदारी पेश करेगा।






















