
LG के बारे में कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंपनी इंडियन मार्केट के लिए एक नई स्ट्रेटजी बना रही है। साउथ कोरियन कंपनी भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार इस तिमाही में तकरीबन 6 नए एलजी मोबाइल इंडिया में लॉन्च करने का प्लानिंग में है। वहीं अबतक एलजी के कई नए फोन्स के बारे में जानकारी सामने आ चुकी है। अब LG Q92 5G को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, इससे पहले भी फोन गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था जहां फोन अपनी फोटो के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थीं।
LG Q92 को Geekbench V5.2.0 प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर LGE LM-Q920N के साथ स्पॉट किया गया है। LG Q92 को सिंगल-कोर टेस्ट में 613 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1946 स्कोर हासिल हुए हैं। Geekbench के अनुसार LG Q92 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G पर पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। वहीं, फोन में 6GB की रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा फोन को लॉन्च के समय एक और रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: LG K31 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लो बजट में लॉन्च

LG Q92 को हाल ही में Google Play कंसोल के अलावा ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। Google Play कंसोल पर लिस्टिंग और गीकबेंच लिस्टिंग दोनों मेल खाते हैं। कहा जाता है कि स्मार्टफोन में 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजोल्यूशन वाला एक फुल एचडी + डिस्प्ले, 420 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी और ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 620 जीपीयू से लैस होग।
एलजी क्यू93 5जी की लुक व डिजाईन की बात करें तो फोटो में एलजी क्यू92 5जी को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया था जो डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में दी गई है। फोन के बाएं पैनल पर तीन बटन नज़र आए हैं जो वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हो सकते हैं। वहीं फोन के दाएं पैनल पर एक सेंसर नज़र आ रहा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है। फोटो में डिसप्ले के दोनों साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर व नीचे की ओर बॉडी पार्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: LG Velvet 5G का नया मॉडल आया सामने, कम कीमत के साथ यह इंडिया में हो सकता है लॉन्च
LG Q92 5G को गूगल प्ले कंसोल पर एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसके साथ ही फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लिस्टिंग में नए एलजी फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 620 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए माना जा सकता है कि यह फोन मिड बजट में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए LG की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।


















