इस माह लॉन्च हो सकता है सोनी का यह ताकतवर फोन

Join Us icon

फरवरी के अंतिम हफ्तें में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 में जापानी कंपनी सोनी भी भाग लेने वाली है और इसके लिए कंपनी द्वारा मीडिया इन्वाईट भी भेजे जा चुके है। हालांकि अब तक इस बात पर संशय था कि इस इवेंट में सोनी कौन से फोन पेश करेगी, परंतु आज सामने आए लीक में सोनी के आगामी स्मार्टफोन्स की फोटो शेयर की गई है।

यूट्यूब ने लॉन्च किया लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर, जानें कैसे करें उपयोग

वेईबो पर एक यूजर द्वारा कुछ नए स्मार्टफोन्स की फोटो ​पब्लिश की गई है तथा दावा किया गया है कि ये फोन सोनी द्वारा एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन है। गौरतलब है कि 27 फरवरी को सोनी एमडब्ल्यूसी 2017 में प्रैस कान्फ्रेंस आयोजित करेगी जहां ये फोन प्रदर्शित किए जा सकते हैं।

sony-mwc-2017-2

ताजा लीक में तीन स्मार्टफोन साफ नज़र आ रहे हैं जो अलग अलग स्क्रीन साईज़ के हैं। सोनी के आगामी स्मार्टफोन्स की डिसप्ले पर गौर करें तो इसके दो डिवाईस 5.5-इंच की पर पेश किए जा सकते हैं। इनमें से एक डिवाईस में 2160×3840 पिक्सल के साथ 4के क्वॉलिटी होगी तथा दूसरा डिवाईस 1440×2560 वाली क्यूएचडी स्क्रीन से लैस होगा।

sony-mwc-2017-3

सोनी के स्मार्टफोन्स को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इनमें से एक फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन से और भी सिक्योर होगा आपका व्हाट्सऐप, जानें कैसे करें यूज़

इस फोन में फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ सोनी का आधुनिक आईएमएक्स400 सेंसर भी देखने को मिल सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि ​अब तक किसी भी फोन की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, बहरहाल टेक वर्ल्ड को एमडब्ल्यूसी 2017 का इंतजार है।