OPPO Reno सीरीज़ में आ रहे हैं दो नए फोन, Reno 4 Lite और Reno4 Z 5G नाम से होंगे लॉन्च

Join Us icon

OPPO ने जून में अपनी घरेलू मार्केट चीन में ‘रेनो 4’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 4 और OPPO Reno 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के अगले ही माह यानि जुलाई में इस सीरीज़ ने इंडिया में भी दस्तक दे दी थी, लेकिन भारतीय बाजार में सिर्फ ओपो रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन ही लॉन्च किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो अपनी इस रेनो 4 सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है​ जिसमें दो और नए फोन OPPO Reno4 Z 5G और OPPO Reno 4 Lite नाम के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

OPPO Reno 4 Lite और OPPO Reno4 Z 5G की जानकारी डीलइनटेक वेबसाइट के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट को ओपो रेनो 4 सीरीज़ के सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुए हैं जिनमें इन दोनों स्मार्टफोंस का जिक्र किया गया है। वेबसाइट की मानें तो ओपो कंपनी अपनी रेनो 4 सीरीज़ में दो और नए फोन जोड़ने की तैयारी में है। हालांकि ये दोनों फोन कब तक टेक मार्केट में दस्तक देंगे और ओपो रेनो 4 लाइट व रेनो4 ज़ेड 5जी फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेंगे या नहीं यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है।

OPPO Reno 4 Lite

ओपो रेनो 4 लाइट की बात पहले करें तो रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.43 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ कलरओएस 7.2 पर लॉन्च होगा और प्रोसेसिंग के​ लिए मोबाइल में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा और पावर बैकअप के लिए रेनो 4 लाइट में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno4 Z 5G

जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह एक 5जी फोन होगा जिसे लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि रेनो4 ज़ेड में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 या फिर डायमनसिटी 800 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन को 6.57 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ एंडरॉयड 10 व कलरओएस 7.1 देखने को मिल सकता है। OPPO Reno4 Z 5G में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 3,000 रुपए कम हुई 6 कैमरे वाला Reno 3 Pro की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस

OPPO Reno 4 Pro

भारत में लॉन्च हुए ओपो रेनो 4 प्रो की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से फिलहाल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन की कीमत 34,990 रुपये है जो Starry Night और Silky White कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। ओपो रेनो 4 प्रो को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

OPPO Reno 4 Pro के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here