
Realme ने आज भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही फोन ‘रियलमी सी’ सीरीज़ में पेश किए गए हैं जिन्होंने Realme C12 और Realme C15 नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ली है। गौरतलब है कि ये दोनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो आने वाली 24 अगस्त से भारतीय बाजार में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
6,000एमएएच बैटरी
Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी फोन में मौजूद पावरफुल बैटरी है। ये दोनों ही फोन 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। रियलमी सी12 को जहां कंपनी ने 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है वहीं रियलमी सी15 स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। बता दें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस हैं।
Realme C12
रियलमी सी12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी मिनिड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है तथा डिस्पले की प्रोटेक्शन के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

Realme C12 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Realme 7 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी12 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme C15
रियलमी सी15 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो रियलमी वन यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Realme C15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और एक ब्लैक एंड वाइट सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo A53 फोन, लीक फुल फीचर्स
Realme C12 और Realme C15 दोनों डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां दोनों फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करते हैं।
वेरिएंट्स व कीमत
Realme C15 को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह Realme C12 इंडिया में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। रियलमी सी15 को आने वाली 27 अगस्त तथा रियलमी सी12 को 24 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।





















