
ओपो के बारे हाल ही में जानकारी सामने आई थी कंपनी ‘A’ सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन OPPO A73 और OPPO A53 नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। OPPO A73 को एनबीटीसी और OPPO A53 फोन एनबीटीसी के साथ ही आईएमडीए सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर देखा गया था। वहीं, अब मायस्मार्टप्राइस ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करते हुए बताया है कि यह फोन थाइलैंड, इंडोनेशिया, इंडिया और वेस्टर्न व यूरोपियन मार्केट में कंपनी के Oppo A73 के साथ पेश किया जा सकता है।
आपको बता दें कि ओपो ए53 स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जैसे- गीकबेंच, EEC, FCC, BIS, NBTC, TKDN और इंडोनेशियन टेलिकॉम में देखा जा चुका है। फोन में 5000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: स्लिम डिजाइन के साथ पावरफुल Oppo F17 सितंबर में होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.53-इंच का LCD टचस्क्रीन डिसप्ले दिया जा सकता है जो कि 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज होगी। वहीं, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर देखने को मिलेगा।इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगी। बता दें कि Oppo ने कुछ समय पहले ही अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन A52 भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी इस फोन के सक्सेसर मॉडल Oppo A53 को भी जल्द पेश कर सकती है।


















