Realme 7 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

Join Us icon

Realme 7 जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह खबर किसी लीक से नहीं, बल्कि इसका हिंट रियलमी के सीएमओ Chase के सोशल मीडिया पोस्ट से मिला है। हालांकि, Realme 7 सीरीज़ के लॉन्च के बारे में कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने निश्चित रूप से एक अपकमिंग प्रोडक्ट के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है, जो कि Realme 7 सीरीज़ के बारे बता रहा है।

दरअसल, Realme CMO Chase ने हाल ही में एक Weibo पोस्ट के माध्यम से Realme 7 सीरीज के लॉन्च को टीज किया था। दरअसल, उन्होंने सोडा कैन की एक तस्वीर को पोस्ट किया, जिसपर 7 नंबर लिखा है। इससे हिंट मिल रहा है कि कंपनी अपने Realme 7 (सीरीज) पर काम कर रही है और इसे जल्द ही पेश कर सकती है।

realme-7

Realme को लेकर खबर है कि वह इन दिनों नई सीरीज़ के स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। नए रियलमी सीरीज़ फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 4,500 एमएएच तक की बैटरी दी जाएगी और यह 8mm मोटा होगा। नई सीरीज़ Realme 8 या फिर नए जनरेशन Realme X के तहत लॉन्च की जा सकती है। हाल ही में रियलमी फोन अलग-अलग मॉडल नंबर RMX2121, RMX2176, RMX2200, और RMX2201 के साथ चीनी रेगुलेट्री TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। हालांकि, कंपनी ने इस नेक्स्ट जनरेशनल मॉडल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।

हाल ही में ट्विटर पर Digital Chat Station नाम के टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि रियलमी एक नई सीरीज़ पर काम कर रही है, जिसमें 4,300 एमएएच बैटरी के साथ एक स्टैंडर्ड वर्ज़न और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ फ्लैगशिप मॉडल को पेश किया जाएगा। वहीं, दोनों ही फोन 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। इसे भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ Realme C12 हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

realme Narzo 10 10a india launch cancel postpone suspended know specs price
Pic Credit : detik.com

इन दोनों ही फोन में से एक को Realme RMX2176 मॉडल नंबर के साथ TENAA वेबसाइट पर कुछ समय पहले स्पॉट किया गया था। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन में डुअल-सेल बैटरी के साथ कुल 4,300 एमएएच बैटरी शामिल होगी। इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसके अलावा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम तक रैम मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Realme 6i vs Redmi Note 9: बजट कैटगरी में कौन बनेगा किंग?
Realme RMX2176 में रियर में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फ्रंट में, होल-पंच कटआउट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

इसके अलावा दूसरे फोन Realme RMX2121 के साथ TENAA पर डुअल-सेल बैटरी के साथ लिस्ट हुआ था। जिससे पता लगता है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here