
OPPO को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘एफ सीरीज़’ के विस्तार की योजना बना रही है और इसके तहत न्यू जेनरेशन फोन OPPO F17 पेश किए जाएंगे। ओपो एफ17 की जानकारी लीक के माध्यम से ही सामने आई थी, लेकिन आज ओपो कंपनी ने इस लीक पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी इंडिया में अपनी नई ओपो एफ17 सीरीज़ को पेश करने वाली है। सीरीज़ की घोषणा के साथ ही कंपनी ने OPPO F17 Pro स्मार्टफोन के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
ओपो इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई स्मार्टफोन सीरीज़ का पेश लाईव कर दिया है। प्रोडक्ट पेज के साथ ही ओपो ने ऑफिशियल कर दिया है कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन OPPO F17 Pro नाम के साथ लॉन्च करने जा रही है। ओपो की ओर से फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर दावा किया गया है कि ओपो एफ17 प्रो साल 2020 का सबसे स्लीक फोन होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि OPPO F17 Pro के साथ ही कंपनी OPPO F17 मॉडल भी भारतीय बाजार में उतारेगी।
Want a new way to flaunt? ? The sleekest phone of 2020 is on its way. Stay tuned. #OPPOF17Pro #FlauntItYourWay pic.twitter.com/LVmAKE1jE1
— OPPO India (@oppomobileindia) August 20, 2020
OPPO F17 Pro
ओपो एफ17 प्रो को कंपनी ने इस साल का सबसे स्लीक फोन बताया है। ओपो के अनुसार इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.48mm की होगी। इसी तरह OPPO F17 Pro का वज़न महज़ 164 ग्राम का बताया गया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई फोटो से साफ हो गया है कि ओपो एफ17 प्रो स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के किनारें कर्व्ड है तथा लेफ्ट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और सिम स्लॉट दिया गया है। ओपो इंडिया वेबसाइट के अनुसार OPPO F17 Pro की कीमत 25,000 रुपये से कम ही रहेगी।
OPPO F15
सीरीज़ के मौजूदा फोन ओपो एफ15 की बात करें तो को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 4जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।
यह भी पढ़ें : 24 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola का नया फोन, यहां होगी सेल
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे। फोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए है तथा OPPO F15 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है।












