आ रहा ‘Made in india’ iPhone 12, अगले साल शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

Join Us icon

इंडिया में एप्पल आईफन के निर्माण को लेकर काफी वर्षों से जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अभी कई ऐसे आईफोन के मॉडल हैं, जिन्हें भारत में असेंबल किया जा रहा है। वहीं, कुछ समय पहले कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वाणिज्य और उद्योग) मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि iPhone 11 का निर्माण जल्द ही भारत में शुरू होगा। वहीं, अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार Apple भारत में iPhone 12 को स्थानीय रूप से बनाने की योजना बना रही है। अपकमिंग Apple iPhone 12 का इंडिया में निर्माण एप्पल पार्टनर विस्ट्रॉन द्वारा कथित तौर पर अगले साल के मध्य से शुरू किया जाएगा।

दरअसल, न्यूज वेबसाइट Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग iPhone 12 भारत में बनाया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल की अनुबंध निर्माता कंपनी विस्ट्रॉन अपने बैंगलोर प्लांट में नए आईफोन मॉडल का उत्पादन करेगी। iPhone 12 सीरीज संभवतः अक्टूबर की शुरुआत में पेश की जा सकती है। हालांकि, नए मॉडल के शिपमेंट में COVID-19 महामारी के कारण कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी

iphone_12_made_in_india

रिपोर्ट के अनुसार, विस्ट्रॉन इंडिया में लगभग 2,900 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है और इससे 10,000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। Wistron प्लांट में लगभग 1,000 कर्मचारी पहले से ही काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस सीरीज के तहत चार मॉडल्स- iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max आएंगे। इन मॉडल्स को 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच में पेश किया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसके अनुसार हाल ही में iPhone 12, iPhone 12 Max में डुअल कैमरा सेटअप और iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

कुछ हफ्ते पहले ही एक दूसरी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार चेन्नई में फॉक्सकॉन प्लांट में स्थानीय स्तर पर एप्पल ने iPhone 11 को असेंबल करना शुरू कर दिया है। iPhone 11 के बाद Apple iPhone SE 2020 को भी भारत में ही बनाया जाएगा। आईफोन 11 को बनाने का कॉन्ट्रेक्ट जहां Foxconn को दिया गया है वहीं नए आईफोन एसई 2020 का निर्माण Wistron कंपनी करेगी। आपको बता दें कि फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चर यूनिट जहां चेन्नई के पास में है वहीं विस्ट्रॉन की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री बैंगलोर के नज़दीक स्थित है। बता दें कि आईफोन एसई 2020 का बेस वेरिएंट फिलहाल 42,500 रुपये में बिक रहा है और आने वाले दिनों में यह कीमत और भी कम हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन

55,000 नौकरियां

मशहूर अमेरिकी कंपनी Apple के इंडिया में प्रोडक्शन शुरू करने से न सिर्फ पूरी दुनिया में ‘इंडिया’ निर्मित आईफोन व अन्य प्रोडक्ट्स बिकेंगे बल्कि साथ ही इन नई लाईन्स से देश में हजारों लोगों को नौकरियां भी प्राप्त होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्पल यदि चीन में अपना काम बंद करे उसे इंडिया में शुरू करेगी तो उम्मीद की जा सकती है कि देश में तकरीबन 55,000 नई नौकरियां शुरू होगी और बड़ी संख्या में भारतीयों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here