
नोकिया 6 की धमाकेदार एंट्री ने यह जाहिर कर दिया है कि टेक वर्ल्ड में नोकिया के दीवानों की कोई कमी नहीं है। अपने इस फोन की सफलता के बाद कंपनी नोकिया 3 और नोकिया 5 को भी लॉन्च करने को तैयार है। आज नोकिया फोंस के बारे में सबसे बड़ी लीक सामने आई है।
फिर लॉन्च होगा नोकिया 3310, कंपनी ने कर ली तैयारी
फरवरी माह के अंत में आयोजित होने जा रही मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया अपने इन स्मार्टफोंस को पेश कर सकती है। इस एमडब्ल्यूसी 2017 नोकिया सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नोकिया लवर्स को एक बड़ा तोहफा भी देने जा रहा है। इस दौरान नोकिया एक बार फिर अपना सुपरहिट फ़ीचर फोन 3310 री-लॉन्च करने जा रहा है।
वेंचरबीट की खबर के मुताबिक एमडब्ल्यूसी 2017 के मंच से नोकिया टेक वर्ल्ड में जोरदार प्रस्तुति देने वाला है। कंपनी नोकिया 5, नोकिया 3, नोकिया 6 का अंतराष्ट्रीय संस्करण और नोकिया 3310 को पेश करने जा रही है।

नोकिया 5 में 720पिक्सल वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 12-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है वहीं इसमें 2जीबी की रैम दी जा सकती है। कीमत की बात करें तो इसे 199 यूरो यानि तकरीबन 14,200 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
नोकिया 6 के ग्लोबल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन होगी। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित होगा जो स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का कार्य करेगा। 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ इसमें 4जीबी की रैम होगी।
एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले हुआवई पी10 और पी10 प्लस की वीडियो आई सामने
कंपनी द्वारा रि-लॉन्च किए जा रहे नोकिया 3310 की बात करें तो कुछ नए फ़ीचर्स तथा ताकतवर बैटरी के साथ यह फोन वापसी करने वाला है। इस फोन को कंपनी द्वारा 59 यूरो यानि तकरीबन 4,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।


















