Google Pixel 4a 5G के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 30 सितंबर को कर सकता है एंट्री

Join Us icon

91mobiles ने हाल ही में टिप्सटर @OnLeaks के साथ साझेदारी कर अपकमिंग Pixel 4a 5G के एक्सक्लूसिव CAD-बेस्‍ड रेंडर्स जारी किए थे। अपकमिंग Pixel 4a 5G के 5K रेंडर्स के साथ ही डिजाइन को दिखाने के लिए हमने 360-डिग्री वीडियो को भी साझा किया था, जिससे यह पता लगा था कि लुक के मामले में यह काफी हद तक नॉन-5G पिक्सल 4a और पिक्सल 5 की तरह ही होगा। वहीं, हाल ही में एक जानकारी सामने आई, जिसमें बताया गया था कि Google Pixel 4a 5G स्मार्टफोन 30 सितंबर को आयोजित होने वाले वर्चुअल इवेंट में पेश किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक में फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

बता दें कि नया गूगल फोन लॉन्च हो चुके Pixel 4a का 5जी वेरिएंट होगा। लेकिन, नेक्स्ट जनरेशन गूगल पिक्सल फ्लैगशिप फोन से अलग पिक्सल 4ए 5जी स्मार्टफोन पॉली कार्बोनेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन के डिजाइन की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर करें। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च, इस शानदार फोन में है 8GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh बैटरी

pixel-4a-5g-5k-render-1-788x420

स्पेसिफिकेशन्स

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार Google Pixel 4a 5G में 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) ओलेड डिसप्ले के साथ 413 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, एचडीआर सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन होगी। इसके अलावा पिक्सल 4ए 5जी फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा, जो कि पिक्सल 5 में भी मौजूद था। पिक्सल 4ए 5जी में 6 जीबी रैम दिया जाएगा और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी की बात करें तो पिक्सल 4ए 5जी में अपर्चर f/1.7 के साथ 12.2 मेगापिक्सल Sony IMX355 का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) होगा। इसके साथ अपर्चर f/2.2 के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 107 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में अपर्चर f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल
Google Pixel 5 Chromecast smart nest speaker to launch on 30 september

इसके अलावा गूगल पिक्सल 4ए 5जी में कथित रूप से 3,885 एमेएच बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा पिक्सल 4ए 5जी में पिक्सल 5 की तरह वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद नहीं होगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर पिक्सल 4ए 5जी फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। हालांकि, पिक्सल 4ए 5जी फोन में 3.5mm हैडफोन जैक नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में स्टीरियो स्पीकर दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here