4 जीबी रैम, 6.8 इंच पंच-होल डिसप्ले, क्वॉड कैमरा और 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन

Join Us icon

TECNO ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air लॉन्च किया था जो 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में यह फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिसकी शुरूआती कीमत 7,999 रुपये हैं। भारत में स्पार्क 6 एयर की सफलता के बाद अब कंपनी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इसी सीरीज़ का एक नए स्मार्टफोन Tecno Spark 6 नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 6

टेक्नो स्पार्क 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की एचडी+ डॉट-इन डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। टेक्नो स्पार्क 6 की डिसप्ले 264ppi पिक्सल डेनसिटी और 480nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

tecno-spark-6-launched-quad-camera-helio-g70-5000mah-battery

Tecno Spark 6 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। पाकिस्तान में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Nokia ने कसी कमर, नवंबर में लॉन्च होंगे पावरफुल Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 6 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो OnePlus 7T स्मार्टफोन जैसे डिजाईन में है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक AI scene लेंस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

tecno-spark-6-launched-quad-camera-helio-g70-5000mah-battery

Tecno Spark 6 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 6 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

कीमत

Tecno Spark 6 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ PKR 20,599 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 9,200 रुपये के करीब है। बाजार में इस फोन को Comet Black, Dynamic Orange, Misty Violet और Ocean Blue कलर में उतारा गया है। टेक्नो इस फोन को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here