
गूगल ने नए पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए 5 जी को लॉन्च कर दिया है। लेकिन, यह फोन भारत में नहीं लाए जाएंगे। इसकी जगह गूगल भारत में गूगल पिक्सल 4ए को लॉन्च करेगा, जिसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, कंपनी ने लॉन्च डेट की भी पुष्टि ऑफिशियल तौर पर दी है। Google Pixel 4a भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा और उपभोक्ताओं के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च डेट से पहले ही फ्लिपकार्ट पर फोन की एक माइक्रोसाइट बनी हुई थी, जिसमें पिक्सल 4ए की लॉन्च डेट को रिविल नहीं किया गया था। लेकिन, उस पर कमिंग सून लिखा था।
कीमत को छोड़कर फोन से जुड़ी लगभग सारी जानकारी बाहर आ चुकी हैं क्योंकि कंपनी ने अगस्त में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इसके साथ ही स्मार्टफोंस यूजर्स की उत्सुकता को कम करते हुए गूगल ने अपने पिक्सल 5 और गूगल पिक्सल 4ए 5 जी फोन की भी घोषणा इसी इवेंट में थी, जिन्हें आज लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: Google के सस्ते Pixel 5s से मिलेगी चाइनीज फोन्स को चुनौती, लॉन्च से पहले देखें डिजाइन
No, but the Pixel 4a will release in India on October 17th and will be available for purchase on Flipkart. To learn more about the Pixel 4a check out the official blog post here: https://t.co/EOgWtQ7NMg
— Made By Google (@madebygoogle) September 30, 2020
Google Pixel 4a
गूगल पिक्सल 4ए के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश आएगा जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर और 443पीपीआई सपोर्ट करती है।
Google Pixel 4a को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया था। लेकिन हो सकता है कि इंडिया में फोन एंडरॉयड 11 के साथ आए। इसके साथ ही फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: डाटा चोरी करते हैं ये 17 खतरनाक मोबाइल ऐप्स, तुरंत करें डिलीट
![]()
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Google Pixel 4a का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Google Pixel 4a में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी जैसे फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,140एमएएच की बैटरी सपोर्ट है।


















