
Tecno ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Camon 16 नाम के साथ लॉन्च करेगी। फोन को टीज़ करने के साथ ही टेक्नो ने बता दिया था कि यह 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च होगा। वहीं इस वीकेंड पर टेक्नो ने CAMON 16 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस Tecno Camon 16 को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है, जिसके साथ ही यह इंडिया का सबसे सस्ता 64 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन भी बन गया है।
फोटोग्राफी की पावर
सबसे पहले फोन की प्रमुख यूएसपी यानि इसके कैमरा सेग्मेंट की ही बात करें तो Tecno Camon 16 के बैक पैनल चौकोर आकार का रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें चार कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश ‘+’ शेप में लगाए गए हैं। एलईडी लाईट के साथ यह फोन एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा लेंस सपोर्ट करता है।

इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एफ/3.5 अपर्चर की क्षमता वाला एआई लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो कैमोन 16 स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Samsung RGB S5K3P9 सेंसर सपोर्ट करता है।
Tecno Camon 16
टेक्नो कैमोन 16 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की एचडी+ डॉट-इन डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। Tecno Camon 16 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.0 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है।
यह भी पढ़ें : ColorOS 11 रिव्यू – 7 प्वाइंट्स में जानें इसकी सारी खूबियां
Tecno Camon 16 को 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कैमोन 16 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Tecno Camon 16 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

टेक्नो की ओर से कैमोन 16 को Purist Blue, Misty Grey और Cloud White कलर में लॉन्च किया गया है जो आने वाली 16 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।





















