इस तरीके को अपनाने पर कभी नहीं होगी कॉन्टेक्ट डिलीट होने की चिंता, बदलें कितने भी फोन, सभी नंबर रहेंगे साथ

Join Us icon

नया स्मार्टफोन खरीदने की खुशी अलग ही होती है। और हो भी क्यूं ना, दिन में सबसे अधिक समय हमारा हमारे मोबाइल फोन के साथ ही तो गुजरता है। नया फोन में नई-नई ऐप्स इंस्टाल होती है, कैमरे से फोटो खींची जाती है और नए गेम्स को डाउनलोड किया जाता है। हर चीज़ में मज़ा आता है लेकिन जब बात आती है कॉन्टेक्ट्स की तो अधिकांश मोबाइल यूजर को चिंता रहती है कि किस तरह से पुराने फोन के कॉन्टेक्ट्स को नए फोन में लाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद कितने की फोन को बदल लें लेकिन कॉन्टेक्ट्स डिलीट होने की चिंता नहीं रहेगी।

ऐसे करें नंबर को सेव

1. फोन में नंबर सेव करने के सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि उसे फोन मैमोरी या सिम मैमोरी में नहीं बल्कि गूगल अकांउट पर सेव किया जाए।

2. सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन गूगल आधारित होते हैं और उनमें जीमेल अकाउंट के साथ ही लॉग-इन किया जाता है।

3. जब नए फोन का सेटअप करें, उस वक्त जीमेल का ‘कॉन्टेक्ट सिंक’ ऑन कर दें।

how to recover contacts number in new phone

4. सिंक ऑन होने के बाद कॉन्टेक्ट्स या फोन बुक में जाकर कॉन्टेक्स सेव किए जाने की लोकेशन को बॉय डिफॉल्ट ‘जीमेल’ पर सेट कर दें।

5. ऐसा करने पर आप जो भी कॉन्टेक्ट अपने फोन में सेव करेंगे वह सभी जीमेल अकाउंट पर सेव होते रहेंगे। और बाद में किसी भी फोन में अपने जीमेल अकाउंट को लागइन करके अपने सभी कॉन्टेक्ट्स को उस फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : ऐसे चेक करें अपने फोन में 3G और 4G नेटवर्क स्ट्रेंथ, कॉल ड्रॉप की गड़बड़ी का चलेगा पता

पुराने फोन के कॉन्टेक्ट ऐसे करें नए फोन में ट्रांसफर

1. पुराने फोन में ‘सेटिंग्स’ में जीमेल अकाउंट पर जाकर ‘सिंक’ ऑप्शन खोलें।

2. यहां पर ‘कॉन्टेक्ट’ ऑप्शन पर जाकर उसे एक्टिवेट कर दें।

3. कॉन्टेक्ट सिंक ऑन करके, सभी कॉन्टेक्ट्स का बैकअप जीमेल अकाउंट पर ले लें।

4. इसके बाद नए फोन में उसी जीमेल अकाउंट को लॉगइन करें, जिसपर पुराने फोन में बैकअप लिया है।

5. नए फोन में भी कॉन्टेक्ट्स सिंक ऑन कर दें, ऐसा करने पर अपने आप सभी कॉन्टेक्ट्स फोन बुक में डाउनलोड हो जाएंगे। यह भी पढ़ें : नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

मैमोरी कार्ड के जरिये बैकअप

1. यदि आप फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का यूज़ करते हैं तो उसे पुराने फोन में लगाएं।

2. कॉन्टेक्ट लिस्ट या फोनबुक में जाकर इंपोर्ट/एक्सपोर्ट कॉन्टेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

how-to-recover-contacts-number-in-new-phone

3. यहां एक्सपोर्ट कॉन्टेक्ट के ऑप्शन पर जाएं और ‘एक्सपोर्ट टू स्टोरेज डिवाईस’ या ‘एक्सपोर्ट टू कार्ड’ को सलेक्ट करें, यहां कॉन्टेक्ट लिस्ट की फाईल को अपने हिसाब से नाम भी दिया जा सकता है।

4. कॉन्टेक्ट एक्सपोर्ट होने के बाद मैमोरी कार्ड को पुराने फोन से निकाल कर नए फोन में डाल लें।

5. यहां भी फोनबुक में इंपोर्ट/एक्सपोर्ट कॉन्टेक्ट पर जाकर, ‘इंपोर्ट फ्रॉम स्टोरेज डिवाईस’ या ‘इंपोर्ट फ्रॉम कार्ड’ के ऑप्शन को चुनें।

यहां आपको द्वारा सेव की गई कॉन्टेक्ट फाईल को सलेक्ट करने पर उसमे मौजूद सभी कॉन्टेक्ट्स नए फोन में डाउनलोड हो जाएंगे। बता दें कि उपर बताए गए सभी ऑप्शन्स में आपके कॉन्टेक्ट्स नए फोन में तो आ ही जाएंगे लेकिन साथ ही मैमोरी कार्ड और जीमेल अकाउंट पर भी सेव रहेंगे। आप अपनी जरूरत अनुसार उन्हें सुरक्षित भी छोड़ सकते हैं और चाहें तो डिलीट भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here