
वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए हाल ही में REDX Family के तहत आने वाले दो पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करने की कोशिश में एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान को भी रेडएक्स फैमलि में पेश किया गया है। इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 1,348 रुपए है। कंपनी इस प्लान में भी यूजर्स को कई पॉप्युलर ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ दे रही है। आइए आगे जानते हैं इस प्लान में और क्या लाभ मिलेगा।
प्लान में मिलने वाले लाभ
वोडाफोन-आइडिया के इस नए प्लान में प्राइमरी कनेक्शन को 150जीबी की कैपिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहक किसी भी नेटवर्क अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट भी ले सकेंगे। इसे भी पढ़ें: 399 रुपये वाला प्लान किसका है बेस्ट, Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea, यहां देखें फुल कंपेरिज़न

दूसरे कनेक्शन को मिलेगा इतना डाटा
इसके अलावा इस प्लान में सेकंडरी कनेक्शन को मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी इसमें 50जीबी तक के रोलओवर के साथ 30जीबी डाटा मिलेगा। सेकंडरी कनेक्शन को भी कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 100 फ्री एसएमएस दे रही है। इसे भी पढ़ें: Airtel लाया बड़ा ऑफर, रिचार्ज कराने पर मिलेगा 50% कैशबैक, जानें कैसे मिलेगा फायदा

बता दें कि कंपनी इस प्लान में किसी प्रकार का फ्री ऐड-ऑन कनेक्शन नहीं दे रही है। सेकंडरी कनेक्शन के लिए यूजर को हर महीने 249 रुपए चुकाने होंगे। Vi REDX Family पोस्टपेड प्लान के तहत यूजर ज्यादा से ज्यादा चार सेकंडरी कनेक्शन एड कर सकता है।





















