10 दिसंबर को लॉन्च हो रही है OPPO Reno 5 सीरीज़, ये तीन पावरफुल स्मार्टफोन हो सकते है लॉन्च

Join Us icon

OPPO अपनी ‘रेनो सीरीज़’ की नेक्स्ट जेनरेशन के लिए लंबे समय से टेक जगत की सुर्खियों में बना हुआ है। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 5, OPPO Reno 5 Plus और OPPO Reno 5 Pro Plus जैसे स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। ओपो ने हालांकि अभी तक अपनी रेनो 5 सीरीज़ से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन आज सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए कंपनी ने घोषणा कर दी है कि OPPO Reno 5 सीरीज़ आने वाली 10 दिसंबर को टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी।

ओपो ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर टीज़र वीडियो शेयर करते हुए Reno 5 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दी है। गौरतलब है कि 10 दिसंबर को यह सीरीज़ ओपो की होम मार्केट यानि चीन में लॉन्च किया जाएगी जो बाद में इंटरनेशनल मार्केट के अन्य देशों में कदम रखेगी। कंपनी ने सीरीज़ में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस के नाम को अभी भी गुप्त ही रखा है, लिहाजा रेनो 5 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस और उनकी स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के लिए 10 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

OPPO Reno 5 series launching on 10 december

Oppo Reno 5 सीरीज़

लीक्स की बात करें तो Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसे 6.55 इंच की एफएचडी प्लस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल होगा। लीक के अनुसार यह फोन 12 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1000+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, इसकी कीमत है कम और फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स दमदार

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल + 2 मे​गापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 4,250एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

OPPO Reno 5 series launching on 10 december

ओपो की आने वाली रेनो 5 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसके तहत लॉन्च होने वाले Oppo Reno 5 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी ​चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है तथा Oppo Reno 5 Pro+ में क्वॉलकॉम का ही स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट देखने को​ मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में भी 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here