6,000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 16एमपी क्वॉड कैमरे वाला TECNO POVA इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

Join Us icon

लो बजट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाले TECNO ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी ने इस सीरीज़ को ‘POVA’ टाईटल के साथ पेश किया है जिसके तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन का नाम TECNO POVA है। ब्रांड का यह सस्ता स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 11 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

TECNO POVA

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो ने अपने नए डिवाईस को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की डॉट-इन एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फान का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत का है जो 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

tecno pova launched in india with 6000mah battery starting price rs 9999

TECNO POVA को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो हाईओएस 7.0 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए जहां यह फोन माली-जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है वहीं गेमिंग को स्मूथ और लैगफ्री बनाने के लिए इसे हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : 15 दिसंबर को इंडिया में एंट्री लेगा Xiaomi का 6,000एमएएच बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन Redmi 9 Power

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेक्नो का यह नया स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल के ही थर्ड सेंसर के साथ एक एआई लेंस भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

tecno pova launched in india with 6000mah battery starting price rs 9999

TECNO POVA एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार के चार्ज में यह फोन 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

वेरिएंट व कीमत

टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। TECNO POVA का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा तथा यह फोन Dazzle black, Magic Blue और Speed Purple कलर में 11 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here