
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी काफी समय से नए ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह के प्लान को पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी द्वारा डेली 2GB डाटा के साथ 199 रुपए के प्लान को पेश किया गया है। डाटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग और फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को PV 186 की जगह लॉन्च लॉन्च किया है। अगर इन दोनों प्लान की तुलना करें तो 199 रुपए वाले इस प्लान में PV 186 के मुकाबले दो दिन ज्यादा की वैधता यूजर्स को मिलेगी।
इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं डाटा के अलावा प्लान में 100 फ्री एसएमएस के साथ हर दिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए जा रहे हैं। कंपनी का यह नया प्लान 24 दिसंबर से सभी टेलिकॉम सर्कल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि इस प्लान को PV 186 की जगह लॉन्च लॉन्च किया है। इससे साफ है कि कंपनी का PV 186 प्लान अब डिस्कंटिन्यू होने वाला है। 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 2जीबी डाटा देने वाला यह प्लान 1 जनवरी से उपलब्ध नहीं होगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस के साथ आता था।
बता दें कि TRAI ( टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने उपभोक्ताओं को फेक एसएमएस भेजने के मामले में देश की टेलिकॉम कंपनियों पर भारी जुर्माना ठोका था। ट्राई की ओर से इन कंपनियों पर कुल 35 करोड़ रुपये का फाइन लगाया गया है। इन 8 कंपनियों में BSNL, Reliance Jio, Airtel, VI यानि Vodafone Idea, MTNL, Tata Teleservices, Videocon और Quadrant Teleservices जैसे नाम शामिल है जिन्हें दंड भुगतना पड़ेगा।

इन सभी कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने अपने नेटवर्क के उन यूजर्स की डिटेल साइबर क्रिमिनल्स को इस्तेमाल करने की परमिश दे दी थी जो अपने फोन पर डिजिटल पेमेंट करने के लिए वॉलेट ऐप्स का यूज़ करते हैं। ये डिटेल्स यूज़ करते हुए इंटरनेट पर धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने मोबाइल यूजर्स के नंबर पर फेक एसएमएस भेजने शुरू कर दिए थे, जिसे साइबर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। ट्राई का कहना है कि इन टेलिकॉम कंपनियों ने टेलिकॉम कमर्शल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रीफरेंस रेगुलेशन का उल्लंघन किया है।


















