इंडिया आ रहा सबसे पावरफुल फोन Oppo Reno 5 Pro 5G, लॉन्च से पहले इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Oppo ने पिछले हफ्ते ही अपनी रेनो 5 सीरीज के अंदर Reno 5 Pro+ 5G को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Reno 5 और Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन पहले से शामिल हैं जो अभी तक इंडिया में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं हुए हैं। लेकिन, सामने आई जानकारी के अनुसार कहा जा सकता है कि ओपो अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग 5जी फोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन, Reno 5 Pro 5G को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पर भी देखा गया है।

दरअसल, टिप्सटर Mukul Sharma ने जानकारी दी है कि मॉडल नंबर CPH2201 के साथ एक हैंडसेट को BIS की साइट पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा मुकुल शर्मा के एक और ट्विट के अनुसार इसी मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को Singapore’s IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर ओपो रेनो 5 प्रो 5जी के नाम के साथ देखा गया है। इस फोन को चीन में दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में लॉन्च किया गया था। वहीं, उसी दिन इंडिया लॉन्च को टीज किया गया था। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 6 कैमरे वाले OPPO F17 Pro की कीमत हुई बेहद कम, जानें नया प्राइस

दरअसल, ओपो इंडिया के आरएंडडी हेड तसलीम आरिफ ने भी ट्वीट करके यूजर्स से पूछा है कि क्या आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो कि शानदार वीडियो रिकॉर्ड करने में माहिर हो। इससे साफ हो गया है कि कंपनी अगले साल रेनो 5 प्रो 5जी को इंडिया लाने के लिए तैयार है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाला सबसे सस्ता 5G फोन Oppo A53 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें क्यूं है खास

OPPO Reno 5 Pro 5G india launch specs price leak

OPPO Reno 5 Pro 5G

ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

oppo-reno5-pro-plus-1

कैमरा

स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए डिवाईस में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here