
OPPO ने सितंबर में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘एफ सीरीज़’ के अंदर OPPO F17 Pro को लॉन्च किया था। लॉन्च के तीन महीने बाद ही कंपनी ने इस आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस फोन की कीमत में कटौती कर दी है। अगर आप यह फोन लेने की सोच रहे हैं तो अब ओपो एफ17 प्रो को कम कीमत में ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। 91मोबाइल्स को फोन की कीमत में कटौती की जानकारी एक्सक्लूसिव तौर पर अपने ऑफलाइन सोर्स से मिली है। आइए आगे जानते हैं फोन की नई कीमत और इसके शानदार फीचर्स के बारे में सबकुछ।
नया प्राइस
Oppo F17 Pro की कीमत में 15,00 रुपए की कटौती की गई है। स्मार्टफोन कटौती से पहले 22,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब यह डिवाइस 21,490 रुपए में ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ फोन अमेजन इंडिया पर भी सेल किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की कीमत में कटौती स्थाई तौर पर की है। इसे भी पढ़ें: OPPO A53 5G बन सकता है ब्रांड का सबसे सस्ता 5जी फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च
Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
OPPO F17 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2एम मोनो लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 10 दिसंबर को लॉन्च हो रही है OPPO Reno 5 सीरीज़, ये तीन पावरफुल स्मार्टफोन हो सकते है लॉन्च
इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस है जो कंपनी के दावे के अनुसार 53 मिनट में ही फोन को फुल चार्ज कर सकती है।



















