
मोबाईल का महाकुंभ कहे जाने वाला मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने जा रहा है। यहां तमाम मोबाईल कंपनियां अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स पेश करेगी। इसी कड़ी में चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने भी यह साफ कर दिया है कि एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान वह अपना पहला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ए1 तथा ए1 प्लस लॉन्च करने वाली है।
जियोनी द्वारा 27 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2017 में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इस दौरान कंपनी द्वारा ए1 और ए1 प्लस से पर्दा उठाएगी। जियोनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर यह साफ कर दिया है कि ये फोन जियोनी के पहले सेल्फी सेंट्रिक फोन होंगे जो दमदार फ्रंट कैमरे के साथ ही पावरफुल बैटरी से लैस होंगे।

जियोनी ए1 और ए1 प्लस को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन के रियर पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में फ्रंट कैमरा के साथ ही आर्कषक सेल्फी फ़ीचर्स भी मौजूद होंगे। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग तकनीक होगी जो डुअल चार्जिंग चिप के जरिये फोन की बड़ी बैटरी को भी जल्द चार्ज करने में सक्षम होगी। जियोनी के ये फोन पावर सेविंग सिस्टम से लैस होंगे।
एलजी के10 (2017) हुआ भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास फ़ीचर्स
जियोनी ए1 को लेकर पहले सामने आए लीक्स के अुनसार इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास के साथा देखने को मिल सकती है। इस फोन को 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है जो 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस होगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की इन-हैंड फोटोज़ आई सामने
फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 4,010 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स में कहा गया है कि यह फोन अमिगो ओएस 4.0 सपोर्टिड हो सकता है। तथा जहां तक कीमत की बात है तो अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि जियोनी ए1 थोड़ा महंगा हो सकता है।





















