
Samsung ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना लो बजट सेग्मेंट बढ़ाते हुए Samsung Galaxy M01s लॉन्च किया था जो 8,000 रुपये के करीब कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। यह कोरियन कंपनी अब इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न लाने को तैयार है जिसे Samsung Galaxy M02s नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन आने वाली 7 जनवरी को इंडियन मार्केट में दस्तक देगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही रहेगी।
Samsung Galaxy M02s को कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर टीज़ किया जा चुका है और इस फोन का प्रोडक्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाईव हो गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर कर दिया गया है। सैमसंग ने स्वयं प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Samsung Galaxy M02s की लुक, डिजाईन और फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। इसके साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी सैमसंग गैलेक्सी एम02एस का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है।
Samsung Galaxy M02s
सैमसंग गैलेक्सी एम02एस की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें बेजल लेस डिसप्ले दी जाएगी। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। इस फोटोज़ में फोन का बैक पैनल नहीं दिखाया गया है जिस वजह से यह कहना मुश्किल है कि इसका रियर कैमरा सेटअप कैसा होगा। फोन के राईड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy M02s रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। एंडरॉयड ओएस के साथ इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिलेगा। इंडिया में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने साफ कहा है कि फोन की कीमत 10,000 रुपये के कम रहेगी। यह भी पढ़ें : Samsung नया धमाका करने को तैयार, 14 जनवारी को लॉन्च करेगा पारवरफुल फोन Galaxy S21
Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन 7 जनवरी की दोपहर 1 बजे इंडिया में ऑफिशियल कर दिया जाएगा। फोन की कीमत और इसकी बिक्री की तारीख भी इसी दिन पता चलेगी। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम02एस इस बजट में Xiaomi और Realme को कड़ी टक्कर देगा।





















