लॉन्च से पहले ही सामने आई एलजी जी6 की वास्तविक तस्वीर

Join Us icon

एलजी के दमदार डिवाईस जी6 को लेकर चर्चा है कि कंपनी द्वारा इस फोन को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले जहां जी6 की कुछ प्रोटाईप फोटोज़ सामने आई ​थी वहीं आज​ विख्यात टेक टिप्सटर इवान ब्लॉस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की है।

ईवी लिक्स ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से एलजी जी6 की वास्तविक फोटो शेयर हैं जिनमें आप फोन लुक को स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। फोटोज़ में फोन के फ्रंट व बैक पैनल के साथ दोनों साइट पैनल भी दिखाए गए है। चर्चा है कि एलजी अपने इस फोन को एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान 26फरवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही सामने आई ये फोटोज़ काफी हद तक जी6 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करती है।

lg-g6-1

फोन का बैक पैनल शाईनी ब्लैक फिनिशिंग के साथ जेट ब्लैक कलर में है जिसपर ‘जी6’ लिखा हुआ है। इसके रियर पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है तथा कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। ​बैक पैनल पर मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर में पावर बटन इंटिग्रेटिट हो सकता है।

1 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जी रैम वाला मेट ब्लैक मॉडल

एलजी का यह फोन बेज़ल्स कॉर्नर के साथ मैटल बॉडी से निर्मित है तथा इसका फ्रंट पैनल पूरी तरह से बटन लेस है। इसके उपरी बाएं कोने पर बिना फ्लैश के सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर दिया गया है। फोन के नीचले पैनल पर जहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट व स्पीकर मौजूद है वहीं ऊपरी पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस के बारे में हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

एलजी जी6 को लेकर पहले सामने आए लीक्स पर गौर करें तो इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्यूएचडी प्लस डिसप्ले हो सकती है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 18:9 का होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है तथा साथ ही एलजी अपने इस फोन को असिस्टेंट के साथ पेश कर सकती है।