
सैमंसग गैलेक्सी एस8 को लेकर अब तक कई खबरें आ चुकी हैं लेकिन आज सबसे बड़ी खबर का खुसाला हुआ है। यह जानाकरी पहले ही दी जा चुकी है कि गैलेक्सी एस8 में इस बार दो संस्करण होंगे। दूसरा संस्करण सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस नाम से लॉन्च होगा और आज गैलेक्सी एस8+ की पूरी जानकारी लीक कर दी गई है।
प्रमुख लीकर इवन ब्लॉस ने सैमसंग गैलेक्सी एस प्लस के स्पेसिफिकेशन को लीक किया है जहां से आप फोन के बारे में कई जानकारी ले सकते हैं। दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 6.2-इंच की क्वाडएचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा जो सुपर एमोलेड तकनीक से लैस है।
Samsung Galaxy S8+ spec sheet. Impress your friends, confound your enemies…with knowledge. pic.twitter.com/lHrHge8BUa
— Evan Blass (@evleaks) February 22, 2017
जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एस7 की तरह यह फोन भी आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात यह पानी और धूल अवरोधक होगा। इस बात की चर्चा पहले से थी कि कंपनी इस बार आइरिस स्कैनर के साथ फोन को पेश कर सकती है और लीक स्पेसिफिकेशन शीट में इसकी जानकारी है। आइरिस स्कैनर के माध्यम से आप सिर्फ देखकर ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं।
आॅनर ने लॉन्च किए दो शानदार फोन, वी9 और आॅनर 8 यूथ एडिशन
शीट में यह जानकारी है कि गैलेक्सी एस8 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा लेकिन यह नहीं दी गई है कि कौन सा संस्करण होगा। आशा है कि यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करे। गैलेक्सी एस8 प्लस के 64जीबी मॉडल वाला वेरियंट फिलहाल लीक हुआ है और इसमें 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
हुआवई ने उतारा नोवा लाइट स्मार्टफोन, जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर
वहीं कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एस8 प्लस में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो डुअल पिक्सल तकनीक से लैस है। वहीं 8-मेगापिक्सल का ताकतवर सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
जहां तक गैलेक्सी एस8 की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन समान होंगे सिर्फ स्क्रीन साइज का अंतर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में आपको 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है।





















