5,000mAh बैटरी के साथ OPPO A54 4G इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री

Join Us icon

काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि हैंडसेट निर्माता कंपनी OPPO अपनी A-सीरीज के नए स्मार्टफोन OPPO A54 5G पर काम कर रही है, जिसे कुछ समय पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इस बीच एक नई लीक से पता लगा है कि कंपनी इस फोन के 4G मॉडल पर काम कर रही है। दरअसल, OPPO A54 4G को US Federal Communications Commission (FCC) और Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आइए आगे जानते हैं फोन के बारे में इन सर्टिफिकेशन साइट पर क्या कुछ सामने आया है।

इंडिया में होगा लॉन्च

MySmartPrice वेबसाइट पर इस फोन की एफसीसी सर्टिफिकेशन को दिखाया गया है, जिसमें, स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बीआईएस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इन दो सर्टिफिकेशन के अलावा ओपो ए54 4जी वेरिएंट को पहले ही कई प्लेटफार्मों पर देखा जा चुका है, जिसमें एनबीटीसी, इंडोनेशिया टेलीकॉम, टीकेडीएन के साथ-साथ चीन क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर (सीक्यूसी) शामिल है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम के साथ पावरफुल फीचर्स वाला OPPO Reno 5F हुआ लॉन्च, Vivo-Xiaomi को मिलेगी चुनौती

5,000mAh बैटरी की होगी पावर

FCC लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर CPH2239 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा, यह एंडरॉयड 11 पर आधारित ColorOS v7.2 के साथ भी एंट्री करेगा। इतना ही नहीं स्मार्टफोन का साइज 163.6×75.7×8.4 मिमी है और इसका वजन 2 ग्राम होगा। वहीं, दूसरी ओर बीआईएस सर्टिफिकेशन को टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा साझा किया गया था, जिसमें हैंडसेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

oppo-a54-4g-cph2239-bis-certification-696x215

OPPO A54 5G

कुछ समय पहले OPPO A54 5G के डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार फोन के फ्रंट में होल-पंच स्क्रीन में बायीं ओर प्लेस होगा। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक मिली है। इतना ही नहीं फोन एंडरॉयड 11 पर आधारित कलरओएस 11.1 के साथ काम करेगा। वहीं, फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एलसीडी डिसप्ले हो सकती है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus, अलग होकर भी हैं एक समान, जानें कैसे

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, इस ओपो स्मार्टफोन की कीमत 200 यूरो से 300 यूरो (लगभग 17,300 रुपये से 26,000 रुपये) होने की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here