8GB रैम के साथ पावरफुल फीचर्स वाला OPPO Reno 5F हुआ लॉन्च, Vivo-Xiaomi को मिलेगी चुनौती

Join Us icon

ओपो ने अपनी पॉप्युलर स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 5 के अंदर नए मोबाइल Oppo Reno5 F से पर्दा उठा दिया है। इससे पहले कंपनी अपनी Reno 5 सीरीज में Oppo Reno 5, Oppo Reno 5 Pro जैसे स्मार्टफोन्स को पेश कर चुकी है। अगर बात करें Oppo Reno5 F की तो फिलहाल इस फोन को केन्या में पेश किया गया है। साथ ही दूसरे देशों में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मोबाइल की खूबियों की बात करें तो इसका डिजाइन रेनो 5 सीरीज के अन्य मोबाइल की तरह ही है और इसके बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अब ज्यादा समय न लेते हुए आइए आगे आपको इस धांसू फोन की खूबियों के साथ ही इसके डिजाइन और लुक की फुल डीटेल देते हैं।

डिजाइन

OPPO Reno5 F के डिजाइन की बात करें तो इसमें कुछ नयापन नहीं है। फोन के फ्रंट पर पंच-होल दिया गया है जो कि टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस है। फोन के फ्रंट पर होल-पंच होने से डिवाइस के तीनों किनारे बेजल-लैस हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़ा मोटा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया मौजूद। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus, अलग होकर भी हैं एक समान, जानें कैसे
oppo-reno5-f

क्या है Reno 5F में खास

ओपो रेनो5 एफ में पंच-होल डिज़ाइन के साथ 6.43-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह एक फुल एचडी + रेजोल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 135 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 800 निट मैक्सिमम ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन गेम मोड में 180Hz का टच सैंपलिंग रेट है। वहीं, स्क्रीन में फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए मौजूद है।

Oppo reno 5f

इसके अलावा फोन में MediaTek’s Helio P95 चिपसेट दिया गया है जो कि 2.2 GHz ऑक्टा-कोर सीपीयू पर काम करता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 8GB की रैम और 128GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रेनो 5 एफ के डिसप्ले में पंच-होल में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर-फेसिंग कैमरा में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f / 1.7 अपर्चर के साथ, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस 119-डिग्री FOV के साथ, 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO Find X3 Lite हुआ लॉन्च, Xiaomi-Realme को मिलेगी चुनौती

reno-5f

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,310 mAh बैटरी दी गई है जो कि 30W VOOC चार्जर को सपोर्ट करती है। साथ ही डिवाइस ColorOS 11.1 फ्लेवर्ड Android 11 OS पर काम करता है। इसके अलावा इस हैंडसेट का साइज 160.1 x 73.2 x 7.8 mm और वजनi 172g है।

कीमत

OPPO Reno5 F की कीमत केन्या में KES 31,499 (~ $ 287) है। यह दो कलर वैरिएंट्स जैसे फ्लुइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here