
OPPO काफी समय से अपनी Reno 5 सीरीज के अंदर नए-नए फोन्स को पेश कर रही है। पिछले हफ्ते कंपनी ने Reno 5F को पेश किया था। वहीं, कंपनी द्वारा इस सीरीज में Oppo Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G, Reno 5F और Reno 5 Pro+ को लॉन्च कर चुकी है। अब सामने आ रही खबरों के अनुसार इस सीरीज में जल्द ही एक और नया फोन Reno 5 Lite 5G को भी लॉन्च किया जा सकता है। अब तक फोन कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट समेत कई जगह पर देखा जा चुका है। 3C के बाद OPPO Reno 5 Lite को Geekbench डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, स्मार्टफोन के लाइट वेरिएंट के अस्तित्व पर ओपो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
OPPO Reno5 Lite की Geekbench लिस्टिंग
ओपो रेनो 5 लाइट स्मार्टफोन गीकबेंच पर ओपो PELM00 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार ओपो रेनो 5 लाइट में मीडियाटेक के MT6853V / TNZA चिपसेट होगा जो कि डाइमेंसिटी 800U SoC होगा। इसके अलावा फोन में 8GB RAM दी जा सकती है। वहीं, फोन OPPO के ColorOS UI के साथ Android 11 पर कार्य करेगा। डिवाइस ने गीकबेंच पर क्रमशः सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 585 और 1706 अंक हासिल किए हैं। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus, अलग होकर भी हैं एक समान, जानें कैसे

30W चार्जिंग तकनीक से होगा लैस
स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले साइज़, फ्रंट और रियर कैमरा कॉन्फ़िगरेशन और बैटरी पावर के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, रेनो 5 लाइट को पिछले साल 3 सी सर्टिफिकेशन प्राप्त किया था। फोन सर्टिफिकेशन पर PELM00 मॉडल नंबर के साथ ही देखा गया था। सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि यह डिवाइस मॉडल नंबर VC56HACH वाले Oppo चार्जर के साथ आएगा। इस चार्जर की क्षमता 30W होगी और यह VOOC 4.0 ब्रिक होगी। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO Find X3 Lite हुआ लॉन्च, Xiaomi-Realme को मिलेगी चुनौती
याद दिला दें कि Oppo ने पहले ही Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चीन में लॉन्च किया था। ‘लाइट ‘वेरिएंट में 30W सपोर्ट मायने रखता है। हालांकि, अभी यह केवल अटकलें हैं, क्योंकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, कुछ समय पहले लॉन्च हुए OPPO Reno 5F को कंपनी ने 30 वॉट चार्जिंग तकनीक पर पेश किया था।




















