
Oppo को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी अपने नई Oppo Find X3 series को लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, कंपनी ने अब इस सीरीज ग्लोबली पेश कर दिया है। ओपो फाइंड एक्स 3 सीरीज में 3 हैंडसेट से पर्दा उठाया गया है जिसमें, Oppo Find X3 Pro 5G, Oppo Find X3 Neo 5G और Oppo Find X3 Lite 5G शामिल हैं। इन तीनों फोन में से फाइंड एक्स3 लाइट लो बजट कैटगरी में पेश किया गया है। आइए इस पोस्ट में आपको एक्स3 लाइट के बारे में सभी जानकारी देते हैं। आप यहां क्लिक कर Oppo Find X3 Pro 5G और Oppo Find X3 Neo 5G की स्पेसिफिकेशन्स के बार में पुल जानकारी हासिल कर सकते हैं।
OPPO Find X3 Lite का डिजाइन
इस सीरीज के मोस्ट अफोर्डेबल फोन Oppo Find X3 Lite के डिजाइन की बात करें तो यह कुछ-कुछ Find X3 Neo की तरह है। लेकिन, फोन इस फोन में कर्व्ड ऐज डिसप्ले नहीं है। हालांकि, इस फोन को भी कंपनी ने होल-पंच डिसप्ले के साथ पेश किया है। वहीं, फोन के रिय पर रेकटेंगुलर कैमरा सेटअप दिया गया है। मॉड्यूल में चार कैमरे हैं।

OPPO Find X3 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
डिजाइन के अलावा फोन में 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400) AMOLED फ्लैट डिसप्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 765G SoC के साथ 8GB की रैम व 128GB की स्टोरेज है। इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है एक और नया 5G फोन Reno 5Z, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
Oppo Find X3 Lite में फोटोग्राफी के लिए 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (f / 1.79 अपर्चर, EIS), 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर (f / 2.25 अपर्चर, EIS) और दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में, लाइट मॉडल 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जिसका अपर्चर f / 2.4 दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए फाइंड एक्स 3 लाइट में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी जा सकती है और कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 5 जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1 और बहुत कुछ शामिल है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और 4,300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ताकतवर फोन Oppo Reno 5K
कीमत
Oppo Find X3 Series में कंपनी ने सिर्फ Oppo Find X3 Pro की कीमत का ही खुलासा किया है। फिलहाल Oppo Find X3 Lite और Oppo Find X3 Neo की कीमतों की घोषणा नहीं की है। फिलहाल इस सीरीज के मोबाइल की ग्लोबल लॉन्चिंग हुई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इंडिया में भी इस सीरीज को पेश कर सकती है।






















