नोकिया एंडरॉयड फोन से पहले भारत में लॉन्च होगा नोकिया 3310

Join Us icon

नोकिया ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एक साथ 4 फोन का प्रदर्शन किया। कंपनी ने तीन एंडरॉयड फोन, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के अलावा अपने बहुलोकप्रिय फोन नोकिया 3310 को ​भी दिखाया। नोकिया फोन प्रदर्शन के साथ ही चर्चा होने लगी कि ये फोन भारत में कब लॉन्च होंगे। वहीं आज नोकिया के इन फोंस को लेकर बड़ी खबर आई है।

गैजेट्स360 ने एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंड इंडिया, अजय मेहता का एक साक्षात्कार कियाा है जिसमें उन्होंने नोकिया फोन के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि भारत में नोकिया फोन मई के अंत या जून के शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं 3310 के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह फोन शायद तीनो एंडरॉयड फोन से पहले भारत में लॉन्च हों। हालांकि इसका लॉन्च डेट अभी तय नहीं किया गया है।

मई में भारत में लॉन्च होगा 3डी गेमिंग के लिए बना कूल एस1

वहीं नोकिया फोन के उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। मेहता का कहना था कि शायद इस बार भी नोकिया फोन के ​लॉन्च को लेकर कंपनी पुरानी नीति ही अपनाए लेकिन इस पर भी अभी बहुत कुछ कहा नहीं जा सकता।

पत्थर से भी मजबूत है सैमसंग का यह स्मार्टफोन

वहीं भारत में फोन के निर्माण के बारे में बोलते हुए मेहता ने बताया कि फिलहाल भारत में फोन निर्माण के लिए हम लोग फॉक्सकोन के साथ बात कर रहे हैं। यदि सफल नहीं हुए तो हम चीन और वियतनाम से फोन को इंपोर्ट करेंगे। परंतु हमारी मुख्य कोशिश फोन का निर्माण भारत में ही करने की होगी।

वहीं 91मोबाइल्स को दिए साक्षात्कार में अजय मेहता ने बताया कि जैसे ही नोकिया फोन तैयार हो जाएंगे। वह भारत में आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि भारत में कुछ स्मार्टफोन सिर्फ आॅनलाइन में उपलब्ध होंगे जबकि कुछ फोन को सिर्फ आॅफलाइन से लिया जा सकता है।