लो बजट वाले Tecno Spark 7 में होंगे कमाल के कैमरा फीचर्स, जल्द इंडिया में करेगा एंट्री

Join Us icon

इंडिया में बजट स्मार्टफोन्स के काफी पॉपुलर ब्रैंड Tecno जल्द ही मार्केट में एक और नया फोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Tecno Spark 7 है। आपको बता दें कि Tecno Spark 7 को मार्केट में लॉन्च हो चुके Tecno Spark 6 का सक्सेसर होगा। टेक्नो स्पार्क सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ ही कम कीमत पर पेश किया जााएगा। वहीं, लॉन्च से पहले टेक्नो स्पार्क सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में जानकारी सामने आ गई है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन की कीमत 10,000 रुपए के अंदर होगी वहीं, 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से फोन के कैमरा फीचर्स के बारे में पता लगा है। मिली जानकारी के अुसारा फोन में टाइम-लैप्स वीडियो, वीडियो बोके और स्लो मोशन फीचर्स होंगे।

कैमरा फीचर्स

बजट सेगमेंट के अंदर आने वाले TECNO SPARK 7 में शानदार कैमरा फीचर्स को दिया जाएगा। फोन में जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इसमें Time-lapse videos, Video bokeh और Slow motion videos जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं टेक्नो स्पार्क 7 के फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे में टाइम लेप्स फीचर दिया गया है। बता दें कि भारत में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में इस तरह का फीचर नहीं के बराबर देखने को मिलता है। इसे भी पढ़ें: 2020 में रहा ऑनलाइन स्मार्टफोन मार्केट का बोल-बाला, जानें किस कंपनी का बजा डंका

TECNO Spark 7 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

GSMArena ने TECNO Spark 7 के रेंडर्स को जारी किया था। रेंडर्स के अनुसार फोन में वॉटकड्रोप डिसप्ले, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम हेडफोन जैक होगा। इसके अलावा फिलहाल TECNO Spark 7 के स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं है। लेकिन, इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार फोन को बड़ी स्क्रीन पर पेश किय जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन में 6.8-इंच HD+ IPS LCD पैनल होगा। वहीं, इस फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट देखने को मिल सकती है।

टेक्नो के अपकमिंग मोबाइल में Tecno Spark 7 को भारत में Green, Black और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो स्पार्क 7 को इस महीने भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर जानकारी नहीं आई है। लेकिन, फोन की सेल अमेजन इंडिया पर होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, खास जानकारी आई सामने

माना जा रहा है कि ऐसे में यह फोन आपके वीडियोग्राफी एक्सपीरियंस को एनहांस करने में अहम भूमिका निभाएगा। भारत में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में इस तरह का फीचर देखने को कम ही मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here