
POCO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए POCO X3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरूआती कीमत 18,999 रुपये है। लेकिन यदि आपको कहा जाए कि यह लेटेस्ट पावरफुल स्मार्टफोन आपको 8,000 रुपये सस्ता यानि सिर्फ 10,999 रुपये में मिल सकता है, जो आपका रिऐक्शन क्या होगा ? यकिनन आप यह जानना चाहेंगे कि आखिर कैसे इस स्मार्टफोन को इतने कम दाम पर पाया जाए। तो फिलहाल इतना समझ लीजिए कि पोको इंडिया ने अपने फैन्स को लिए बेहद ही अनूठा ऑफर पेश किया है जिसमें फोन के 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दोनों वेरिएंट्स को 8,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।
POCO X3 Pro पर इस शानदार ऑफर को कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर पेश किया है। इस फोन की पहली सेल 6 अप्रैल को शुरू होगा और इस सेल में कंपनी पोको एक्स3 प्रो को 8,000 रुपये कम कीमत पर बेचेगी। इस आर्कषक स्कीम का पूरा लाभ बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के साथ उठाया जा सकेगा। फोन की खरीदारी के लिए पोको फैंस को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड को यूज़ करना होगा। फायदा कैसे उठाया जाए, इसकी डिटेल आगे दी गई है।
यह है ऑफर
पोको एक्स3 प्रो की खरीद के दौरान पुराना POCO F1 स्मार्टफोन एक्सचेंज में देने पर कंपनी की ओर से सीधे 7,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। इस छूट के साथ ही यदि फोन को आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज़ करके खरीदा जाएगा तो 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस तरह से POCO X3 Pro पर उपभोक्ताओं को कुल 8,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। यह ऑफर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही फोन सेल के दौरान मिलेगा।

इतना सस्ता होगा फोन
POCO X3 Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। 8,000 रुपये की छूट के बाद पोको एक्स3 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये हो जाएगा।
POCO X3 Pro
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ काम करती है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। पोको एक्स3 प्रो Steel Blue, Graphite Black और Golden Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

POCO X3 Pro को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। पोको एक्स3 प्रो को LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 5 प्वाइंट्स में जानें POCO X3 Pro की पावर, जानें क्यों बन सकता है Samsung के लिए खतरा
POCO X3 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है तथा दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिनमें एक डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एक्स3 प्रो एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।




















