
POCO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन POCO X3 Pro लॉन्च किया है। पोको एक्स3 प्रो ने मीडबजट सेग्मेंट में बाजार में एंट्री ली है जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। पोको एक्स3 प्रो के साथ इस चीनी कंपनी ने इस बजट में मौजूद Samsung स्मार्टफोंस को टक्कर देने का प्रयास किया है। आगे हमनें इस नए मोबाइल फोन के 5 ऐसे फीचर्स को निकाला है जो बताते हैं कि POCO X3 Pro स्मार्टफोन इस बजट में मौजूद मोबाइल फोंस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
शानदार डिसप्ले
POCO X3 Pro को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ काम करती है। फोन का फ्रंट पैनल पंच-होल डिसप्ले पर बना है जिसमें होल स्क्रीन के उपरी ओर बीच में दिया गया है। फोन की डिसप्ले 450निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर 10 जैसे फीचर्स से लैस है तथा इसकी सुरक्षा के लिए पोको एक्स3 प्रो को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसिंग पावर
POCO X3 Pro को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। पोको एक्स3 प्रो को LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया गया है। इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडियन मार्केट में मौजूद 10 सबसे शक्तिशाली फोन
कमाल का कैमरा
POCO X3 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है तथा दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिनमें एक डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एक्स3 प्रो एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी बैकअप
पावर बैकअप के लिए POCO X3 Pro को कंपनी द्वारा 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। पोको का दावा है कि एक बार के चार्ज में इस फोन की बैटरी 11 घंटे का गेमिंग टाईम और 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाईम देने की क्षमता रखती है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज के करने के लिए पोको एक्स3 प्रो को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi लाया 108MP कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Mi 11i, क्या Samsung की करेगी छुट्टी?
बड़ी रैम की कम कीमत
POCO X3 Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। पोको एक्स3 प्रो आने वाली 6 अप्रैल से Steel Blue, Graphite Black और Golden Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















