
आईफोन 6 की 16जीबी स्टोरेज कम पड़ती है और 64जीबी या 128जीबी स्टोरेज वाला मॉडल जेब पर भारी। भारतीयों की इस समस्या का समाधान अब आ गया है। एप्पल आईफोन 6 का 32जीबी वेरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से अब आईफोन 6 का 32जीबी वाला मॉडल 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
अमेज़न इंडिया पर आईफोन 6 स्मार्टफोन का 32 जीबी स्टोरेज वाला स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। साईट पर इस फोन की कीमत 30,700 रुपये लिस्ट की गई है लेकिन अमेज़न द्वारा आॅफर के तहत इसे 7 मार्च तक 28,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

आपको बता दें कि एप्पल की ओर से आईफोन 6 को अब तक सिर्फ 16जीबी, 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर ही लॉन्च किया गया था। यह पहली बार है जब आईफोन 6 को 32जीबी स्टोरेज के साथ सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
एप्पल आईफोन 8 में होगी बड़ी स्क्रीन
इस मौके पर अमेज़न इंडिया द्वारा भी आईफोन 6 के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर न सिर्फ 1,701 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है बल्कि एक्सचेंज आॅफर के तहत इस फोन पर 8,550 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।
हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि आईफोन 6 का 32जीबी स्टोरेज वाला मॉडल कितनी मात्रा में देश में सेल के लिए उपलब्ध है तथा अमेज़न इंडिया द्वारा यह सेल कब तक चलाई जाएगी।





















