4000GB तक डाटा, फ्री कॉलिंग और 300Mbps तक स्पीड वाले BSNL के धांसू प्लान, कीमत 449 रुपये से शुरू

Join Us icon

सरकार के स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पिछले साल अक्टूबर में 449 रुपये से शुरू होने वाले भारत फाइबर प्लान पेश किए थे, जो कि कुछ लिमिटेड टाइम के लिए मार्केट में आए थे। वहीं, अब इन प्लान को जुलाई 2021 तक के लिए फिर से शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते तक BSNL ने इन प्लान की वैधता को को आगे बढ़ाने की घोषणा नहीं की थी, जिससे यह अटकलें थीं कि इन प्लान को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, प्लान को अब फिर से पेश कर दिया गया है। इसके अलावा BSNL ने अलग से Air Fiber Plans भी लॉन्च किया है। कंपनी की कोशिश है कि वह इन प्लान के दम पर भारतीय मार्केट में मौजूद प्राइवेट कंपनी जैसे Jio, Airtel और Vi के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी।

90 दिन के लिए मिलेंगे BSNL Bharat Fibre

यह 90 दिन के प्रमोशनल पीरियड के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। केरल टेलीकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने नए Air Fiber प्लान्स पेश किए हैं जो 30Mbps से 70Mbps तक स्पीड के साथ आते हैं। इनकी कीमत 499 रुपये से शुरू होती है।

BSNL Bharat Fibre Rs 449 broadband plan

इस प्लान को फाइबर बेसिक प्लान भी कहा जाता है, जो 3.3TB स्पीड या 3300GB FUP सीमा तक 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ इंटरनेट देता है। FUP सीमा समाप्त होने के बाद इस प्लान में मिलने वाले डाटा की स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। इस प्लान को चुनने वाले उपयोगकर्ताओं को भारत के भीतर किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL के दमदार 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वापसी, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड वॉइस और डाटा बेनिफिट

BSNL Bharat Fibre Rs 799 broadband plan

बीएसएनएल भारत फाइबर 799 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 3300 जीबी या 3.3 टीबी तक डाटा मिलेगा, जिसकी स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी। एक बार FUP सीमा समाप्त हो जाने के बाद इस प्लान की स्पीड 2 एमबीपीएस तक कम हो जाती है।

bsnl

BSNL Premium Fibre Rs 999 broadband Plan

इस प्लान में यूजर्स को 200Mbps स्पीड के साथ 3.3 टीबी डाटा दिया जा रहा है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड 2Mbps हो जाएगी। वहीं, इस प्लान के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ यूजर्स को मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी प्लान के साथ Disney+ Hotstar की फ्री मेंबरशिप भी दे रही है।

BSNL Ultra Fibre Rs 1499 broadband plan

अगर बात करें इस प्लान की तो यूजर्स को इसमें 300Mbps स्पीड के साथ 4 टीबी डाटा दिया जा रहा है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड 4Mbps हो जाएगी। इस प्लान के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फ्री और Disney+ Hotstar की फ्री मेंबरशिप भी मिलेगी। इस प्लान को कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: BSNL की Jio को पटखनी, डेली 2GB डाटा वाला नया प्लान हुआ लॉन्च

BSNL AirFibre Value Plan at Rs 899

BSNL AirFibre Value Plan की कीमत 899 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को 50Mbps स्पीड के साथ 3.3टीबी डाटा मिलेगा। वहीं, FUP लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड 6Mbps रह जाएगी। इस प्लान के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है।

bsnl

BSNL AirFibre Premium Plan at Rs 1199

1199 रुपए में आने वाला प्रीमियम प्लान में यूजर्स को 70Mbps तक की अधिकतम डाउनलोड स्पीड के साथ 3300 जीबी डाटा मिलेगा। FUP लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 10 एमबीपीएस की रह जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में 2000 रुपए के अतिरिक्त चार्ज के लिए स्टेटिक आईपी एड्रेस का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। यह प्लान बीएसएनएल एयरफाइबर प्रीमियम प्लान के साथ भी आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here