
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल काफी समय अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए प्लान पेश कर रही है। इन प्लान की खास बात यह है कि इनमें जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों से ज्यादा बेहतर लाभ दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए BSNL ने 200 रुपए से कम कीमत में अपना नया प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान की कीमत 197 रुपए है। इससे पहले कंपनी ने मार्केट में 300 रुपए से कम कीमत में दो प्लान पेश किए गए थे, जिनकी कीमत 249 रुपए और 298 रुपए है। आइए आगे आपको नए प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स और इस प्लान की वैलिडिटी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
197 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो इसमें सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में डेली 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं डाटा खत्म होने के कारण यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसमें डाटा खत्म होने पर पर भी 80kbps स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 SMS दिए जाते हैं। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का सबसे सस्ता प्रीपेड Mobile Plan, 14GB डाटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

180 दिन में मिलेगा 360जीबी डाटा
197 रुपए वाले इस बीएसएनएल प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस Zing Music ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। प्लान के साथ मिलने वाली वैलिडिटी की बात करें तो इसमें यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की वैधता 18 दिनों की है। इस हिसाब से यूजर्स को मिलने वाला कुल डाटा 36जीबी हो जाता है।
BSNL ला रहा 4G
बता दें कि कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) निजी हाथों में नहीं सौंपी जाएगी। इसके अलावा BSNL 4G सेवाएं 18-24 महीने में शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने लिखित जवाब में दी है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे चेक करें अपना बचा हुआ बैलेंस और डाटा, आसान है तरीका
सुपर फास्ट इंटरनेट
जानकारी के अनुसार अभी देश के ज्यादातर इलाकों में बीएसएनएल सिर्फ अपनी 3जी सेवाएं दे रही है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद अब बीएसएनएल यूजर्स को भी 4जी सेवा जल्द मिलने लगेंगी। ग्राहकों को मौजूदा इंटरनेट स्पीड में जबर्दस्त इजाफा होने की उम्मीद है।






















