Tecno Camon 17 की हुई एंट्री, 6GB रैम और Helio G85 चिपसेट के साथ है 48MP ट्रिपल कैमरा

Join Us icon

TECNO से जुड़ी ताजा खबर आई थी कि कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट के जरिये नए स्मार्टफोन Tecno Spark 7P को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं अब ब्रांड से जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी ने अपनी ‘कैमोन’ सीरीज़ में भी गुपचुप तरीके से विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन Tecno Camon 17 भी लाॅन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से फिलहाल केन्या के बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों समेत इंडिया में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

लुक व डिजाईन

Tecno Camon 17 को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर एक ही कतार में लगे हैं जिनके साईड में फ्लैश लाईट दी गई है।

Tecno Camon 17 launch in kenya with 48mp camera specs features price

टेक्नो कैमोन 17 के बैक पैनल पर नीचे की ओर बड़े साईज में TECNO की ब्रांडिग की गई है। रियर पैनल पर ओवल शेप का फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लाॅट मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm जैक भी मौजूद है। इस फोन को दो से अधिक कलर वेरिएंट्स में लाया गया है जिनका अभी सामने नहीं आ पाया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Camon 17 को कंपनी की ओर से 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है। इस फोन की स्क्रीन 16एम कलर सपोर्ट करती है तथा कैमोन 17 का स्क्रीन-टू-बाॅडी रेशियो 83.2 प्रतिशत का है। टेक्नो ने अपने फोन को एंडराॅयड 11 पर पेश किया है जो हाईओएस 7 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 6 जीबी रैम के साथ बाजार में आया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Tecno Camon 17 launch in kenya with 48mp camera specs features price

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। केन्या में Tecno Camon 17 का प्राइस KES 22,800 यानि 15,000 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here