
Realme इंडिया के प्रमुख माधव सेठ ने कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। रियलमी ने हाल में ही भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G को लॉन्च किया है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट पर MediaTek Dimensity 1200 के साथ आने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। इससे पहले कंपनी इस स्मार्टफोन को Realme 8 5G के लॉन्च के दौरान टीज कर चुकी है। माधव सेठ ने ट्वीट में लिखा है कि भारत के पहले MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर वाले फोन के साथ अपनी ‘MAX’ 5G स्पीड को एक्टिवेट करें।
माधव सेठ से ट्वीट से हिंट मिलता है कि कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम में ‘MAX’ हो सकता है। ऐसे में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में सामने आई उन लीक रिपोर्ट्स को बल मिलता है जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी Realme GT Neo को भारत में Realme X7 Max के नाम से भारत में लॉन्च कर सकती है।
Realme X7 Max स्पेसिफिकेशन्स
माधव सेठ ने अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन के बारे में यह नहीं बताया कि उनकी कंपनी Realme GT Neo को भारत में लॉन्च कर रहे हैं। फिलहाल रियलमी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सिर्फ यहीं स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 1200 के साथ आता है। बता दें कि कंपनी Realme GT Neo स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि संभावनाएं है कि कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को नए डिजाइन के साथ एक अलग मॉडल के रूप में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी Realme X7 Max को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Realme X7 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन हो सकता है। यह दावा Tech Radar अपनी एक रिपोर्ट में कर चुका है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किए Mi 11X और Mi 11X Pro, जानें कीमत और खूबियां
We have one more surprise for our fans!
Activate your Max 5G speed with India’s 1st MediaTek Dimensity 1200 5G Processor. Stay tuned! #Indias1stDimensity1200 pic.twitter.com/h9htcNDr0E
— Madhav108MP (@MadhavSheth1) April 22, 2021
रिपोर्ट्स की माने तो Realme X7 Max स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएट्स में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज हो सकते हैं। रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – मर्करी सिल्वर, एस्ट्रॉयड ब्लैक और मिल्की वे कलर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20
Realme GT Neo स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT Neo स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ 12GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्ज दिया गया है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT Neo स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।


















