
हाल में Oppo, Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड ने इंडिया में अपने सस्ते 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। अब सबकि नज़र Samsung 5G पर है और कंपनी भी पूरी तरह से तैयार है। हाल के दिनों में Samsung के कई 5जी फोन की जानकारियां सामने आई हैं और अब कंपनी उन्हें लॉन्च करने को भी तैयार है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इन फोंस को कंपनी 20 हजार रुपये के आस पास के बजट में लॉन्च कर सकती है। आगे हमने सैमसंग के ऐसे ही 5 सस्ते 5G Smartphone की जानकारी दी है जो जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है इनमें से कुछ फोन इस महीने के अंत या फिर मई के शुरुआत में ही दस्तक दे सकते हैं।
Samsung Galaxy M42 5G

Samsung Galaxy M42 5G कंपनी का पहला सस्ता 5G फोन होने वाला है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में आपको 64 MP का क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,000 mAh की बैटरी होगी। रही बात स्क्रीन की तो कंपनी इसे 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। इसमें Infinity-U waterdrop नॉच दिया जा सकता है।Samsung Galaxy M42 5G में Android OS 11 दिया जा सकता है, साथ में 6 GB RAM और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ेंः 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार
Samsung Galaxy A32 (Galaxy Jump 5G)

पिछले माह सैमसंग ने Galaxy A32 5G मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। परंतु हाल में ही यह मॉडल कई सर्टिफिकेशन साइट पर गैलेक्सी जम्प नाम से लिस्ट किया गया है और आशा है कि जल्द ही कंपनी इसे कई देशों में लॉन्च कर सकती है और जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। Galaxy A32 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और यह फोन mediatek dimensity 720G चिपसेट पर काम करता है और फोन में 4GB RAM के साथ 128 GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही 5,000 mAh बैटरी और 48 MP का क्वाडट कैमरा सेटअप है। इसे भी पढ़ेंः 12 मई को लॉन्च होंगे ASUS Zenfone 8 सीरीज के फोन, मिलेगी 16 GB रैम की ताकत
Samsung Galaxy A22 5G

Samsung Galaxy A22 5G को लेकर भी हाल के दिनों में कई लिक्स आए हैं। खबर के अनुसार यह सबसे कम कीमत का 5G फोन हो सकता है। इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने के मिल सकती है जो 90hz रिफ्रेश रेट का होगा। हाल में जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार इस फोन में 6 GB की RAM मैमोरी और 128 GB की स्टोरेज के साथ 48 MP का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कपंनी इस फोन को 5,000 mAh बैटरी और 15 वॉट चार्जर से लैस कर सकती है। रही बात कीमत की तो 15,000 रुपये के आस पास होने की उम्मीद है।
देखें लेटेस्ट वीडियो: Redmi Note 10 vs Realme 8 5G Camera Comparison
Samsung Galaxy F52 5G
Samsung Galaxy F52 5G को लेकर भी हाल में कुछ लिक्स आए हैं। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है इसके अलावा चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी देखा गया है। हालांकि स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन 64 MP कैमरा और 4,350 mAh बैटरी को लेकर खबर आ गई है। यहां बता दूं कि लॉन्च होन के बाद बैटरी में अंतर हो सकता है। वहीं कुछ दिन पहले 3सी लिस्टिंग पर इसमें 25 वॉट चार्जिंग की बात कही गई है। जैसा कि मालूम है Galaxy F सीरीज भारत में फ्लिपकार्ट के साथ लॉन्च होता है ऐसे में आशा है कि यह फोन जल्द ही आपको वहां देखने को मिले। इसे भी पढ़ेंः iQOO 7 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, 26 अप्रैल को देगा दस्तक
Samsung Galaxy A52 5G

Samsung Galaxy A52 5G को कंपनी ने पिछले माह ग्लोबली लॉन्च कर दिया था। हालांकि उस वक्त यह इंडिया में उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन आशा है कि अब जल्द आ जाए। इस फोन में 6.5 इंच पंच होल स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। वहीं यह IP67 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है। Samsung Galaxy A52 5G क्वालकॉम Snapdragon 750G चिपसेट पर रन करता है और फोन में 8 GB की रैम128 GB की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 64 MP का क्वाड कैमरा सेटअप ओआईएस के साथ आता है। वहीं कंपनी ने इसे 5,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है।

















