
Samsung ने जुलाई महीने में अपना 5G Phone गैलेक्सी ए22 भारत में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन 19,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में आया था जो 8GB RAM, MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 48MP Triple Rear Camera और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं अब सैमसंग ने जापान में एक नया मोबाइल फोन इसी नाम के साथ पेश किया है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स इंडिया में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A22 5G फोन से अलग है।
सैमसंग के इस नए मोबाइल फोन का नाम Samsung Galaxy A22 5G SC-56B बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन जापान में लॉन्च किया गया है जो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इंडिया में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए22 5जी फोन की तुलना बेहद ज्यादा कम है। जापान में लॉन्च हुआ यह नया सैमसंग फोन इंडियन मॉडल वाला ही चिपसेट सपोर्ट करता है लेकिन अन्य फीचर्स के मामले में इंडियन Samsung Galaxy A22 5G फोन के पीछे नज़र आ रहा है। आगे जानते हैं क्या है जापान में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए22 5जी फोन में खास
Samsung Galaxy A22 5G SC-56B
सैमसंग द्वारा जापान में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन 5.8 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन टीएफअी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन को टियरड्रॉप नॉच डिसप्ले का नाम दिया है। जापान में यह Samsung Galaxy A22 5G SC-56B फोन तीन रंगों में पेश किया गया है जिनमें red, black और white शामिल है।

Samsung Galaxy A22 5G SC-56B मॉडल एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का ही डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। जापान में यह सैमसंग फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये भी बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9 RT की कीमत का हुआ खुलासा, बेस प्राइस होगा 22,990 रुपये और सबसे वेरिएंट का दाम होगा 34,990 रुपये के करीब
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी मॉडल 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश लाईट भी दी गई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए सैमसंग फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने अपने फोन को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। पावर बैकअप के लिए जहां इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं सिक्योरिटी के लिए यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक फीचर ही सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A22 5G इंडियन मॉडल
यहां तुलना के लिए इंडिया में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन की बात करें तो यह फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में आया है जिनकी कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है। यह फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह यह सैमसंग फोन 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बैकअप के लिए 15वॉट 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।





















